{"_id":"5ed298d38ebc3e903b731ca4","slug":"medical-college-gift-received-from-central-government-bijnor-news-mrt484087525","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार से मिला मेडिकल कॉलेज का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार से मिला मेडिकल कॉलेज का तोहफा
विज्ञापन

बिजनौर। साल 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में जिले का अहम योगदान था। जिले की दोनों लोकसभा सीट भाजपा ने जीती थीं। लेकिन 2019 में दोनों सीट बसपा की झोली में गईं। जनता ने सपा, बसपा व रालोद गठबंधन में बसपा प्रत्याशियों को जीताकर संसद भेजा। जिले से कोई सीट न निकलने के बाद भी जनता का केंद्र सरकार ने ध्यान रखा और कई सौगात दीं।
सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। लेकिन बजट के लिए मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव केंद्र सरकार को नहीं भेजा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा। सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी दी। गांव स्वाहेड़ी के पास मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसके लिए 20 करोड़ की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। मेरठ से जलालाबाद के बीच फोरलेन सड़क को मंजूरी मिली है। 110 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में गंगा पर एक और पुल भी बनाया जाएगा। इस पर जल्दी काम शुरू होने वाला है। ये सड़क उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली को जोड़ेगी। इस सड़क के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के बदले किसानों को मुआवजे दिए जा रहे हैं। फोरलेन मार्ग बनने से जनता को बहुत सहुलियत मिल्ेगी।
लेकिन किसान नाराज
भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि किसान को लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने के लिए भाजपा सरकार ने छह साल में कोई कार्रवाई नहीं की। गन्ने का दाम भी समय पर नहीं मिलता। किसान के कल्याण के नाम पर उसे केवल कर्ज देने की ही बात की जा रही है।
विज्ञापन
जनता को समर्पित केंद्र सरकार
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि का कहना है कि केंद्र सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 का कलंक हटाया है। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक जैसी कुप्रथा से आजादी दिलाई है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। भारत फिर से विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। केंद्र सरकार दिन रात जनता के हित के लिए काम कर रही है। कोरोना संकट के समय भी केंद्र सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है।