फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maulana proceedings on

मौलाना पर कार्रवाई की तैयारी

Mon, 07 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 07 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Maulana proceedings on
बिजनौर। जमीयत शबाबुल इस्लाम के वेस्ट यूपी के महासचिव और जामा मस्जिद बिजनौर के इमाम मौलाना अनवारूलहक द्वारा शुक्रवार को बिजनौर में प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा के मामले में प्रशासन ने रिपेार्ट दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान मौलाना अनवारूल हक ने एसपी आफिस के सामने खुले मंच से कहा था अदालत और प्रशासन की ओर कमलेश तिवारी को फांसी न देने पर उनका सिर कलम करने वाले को 51 लाख का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


मौलावा अनवारूलहक के इस बयान के बाद हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश हैं। इस मामले को लेकर महा महासभा के वरिष्ठ नेता शूरवीर सिंह के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के लोगों ने डीएम और एसपी से मिलने का निर्णय लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जुलूस के दौरान की गई वीडियो रिकार्डिंग को खंगाला जा रहा है। कार्रवाई के लिए विधिक राय लेने की बात भी अधिकारी कह रहे हैं।

कमलेश तिवारी के सिर कलम करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। माहौल खराब करने की किसी का इजाजत नहीं दी जाएगी।

चाहे वह कितना बड़े ओहदे पर क्यों न हो। जो कानून से खिलवाड़ की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई  होगी।  - सुभाष सिंह बघेल, एसपी।

वे अपने बयान पर कायम हैं। कहना है कि कमलेश तिवारी का सर कलम करने वाले को एक करोड़ 51 लाख का इनाम दिया जाएगा। कहा कि जब इनाम देने का वक्त आएगा, उस वक्त वह रकम या हीरे के मुकुट के इंतजाम करने के बारे में बताएंगे। - मुफ्ती नईम अहमद कासमी।

अब कमलेश पर 1.51 करोड़ का इनाम
किरतपुर। ग्राम भनेड़ा में क्षेत्र के उलेमा और आइम्मा की ओर से रविवार को कमलेश तिवारी के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इसके बाद गांव में ही सभा का आयोजन मुफ्ती नईम कासमी की अध्यक्षता और मौलाना सलीम कासमी के संचालन में किया गया। वक्ताओं ने कमलेश तिवारी के बयान की कड़ी निंदा की और उसे फांसी पर लटकाने की मांग की गई।

मुफती नईम कासमी ने प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मंच से कमलेश तिवारी के सर कलम कर लाने वालों को एक करोड़ और 51 लाख रुपये नकद के साथ हीरे से जड़ा ताज देने की घोषणा की। सभा के बाद विरोध प्रदर्शन कर जुलूस भी निकाला और एक ज्ञापन एसडीएम वीके श्रीवास्तव को सौंपा।


भनेड़ा बस स्टैंड पर कमलेश तिवारी का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व मुफ्ती नईम अहमद कासमी, मौलाना कलीमुज्जमा, कारी अब्दुल कयूम, मौलाना शिको हैदर नकवी, मौलाना वसीम हैदर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed