फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maulana Haider Mehdi Zaidi's condition worsened while reading Majlis.

Bijnor News: मजलिस पढ़ते मौलाना हैदर मेहदी जैदी की हालत बिगड़ी

Sun, 26 May 2024 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Maulana Haider Mehdi Zaidi's condition worsened while reading Majlis.
-आईसीयू में कराया भर्ती, हालात बताई जा रही है स्थिर
विज्ञापन


नजीबाबाद (बिजनौर)। मातमी मजलिस को खिताब करते हुए उलमा मौलाना हैदर मेहदी जैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौलाना को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी दरगाह पर गोयली बिजनौर निवासी मौलाना हैदर मेहदी जैदी मातमी मजलिस को खिताब कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। सीने में दर्द होने के बावजूद करीब 30 सेकेंड तक उन्होंने खिताब जारी रखा। इसके बाद मजलिस छोड़कर खड़े हो गए। आसपास बैठे जायरीनों ने उन्हें थामा। उधर, सूचना मिलते ही दरगाह कमेटी के सचिव मौलाना कसीम अब्बास शमशुल हसन हॉल पहुंचे। मौलाना रजी हैदर मंगलोरी, मौलाना गजनफर हैदर नकवी, तौकी जैदी हुसैन मेहदी ने मौलाना हैदर मेहदी जैदी को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 40 वर्षीय मौलाना का आईसीयू में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed