{"_id":"5fda54728ebc3e3b8f7caccb","slug":"matching-of-voter-lists-of-gram-panchayat-elections-with-original-manuscript-started-bijnor-news-mrt515948637","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों का मूल पांडुलिपि से मिलान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों का मूल पांडुलिपि से मिलान शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में ग्राम पंचायतों की पुनरीक्षित मतदाता सूचियों का मूल पांडुलिपि से मिलान का काम शुरू हो गया है। मिलान का काम 27 दिसंबर तक चलेगा। प्रारंभिक जानकारियों के अनुसार युवाओं ने वोटर बनने में जमकर उत्साह दिखाया है। नये वोटर जानकारी लेने निर्वाचन दफ्तर आने लगे हैं। राजनीतिक दल पंचायत चुनावों को आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर तैयारी में जुट गए हैं।
जिला ग्राम पंचायत निर्वाचन दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार 3000 से अधिक बूथ के बीएलओ से प्राप्त पुनरीक्षित मतदाता सूचियों की कंप्यूटर फीडिंग पूरी हो गई है। अब फीडिंग मतदाता सूचियों को बीएलओ की मूल पांडुलिपि से मिलान शुरू हो गया है। बीएलओ की सूची का कोई नाम फीड होने से रह गया है या गलत हो गया है, उन सभी का संशोधन 27 दिसंबर तक होगा।
बताया कि इसके बाद पुनरीक्षित मतदाता सूचियों पर आपत्ति लेकर उनका निराकरण किया जाएगा। फाइनल मतदाता सूचियों का 22 जनवरी 2021 को प्रकाशन होगा। बीएलओ स्तर से मिल रही जानकारी के अनुसार इस बार युवाओं ने वोटर बनने में बढ़कर हिस्सा लिया है। युवतियों ने भी वोटर बनने में उत्साह दिखाया है।
विज्ञापन
जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में दो लाख 88000 से अधिक वोटर थे। जनपद में ग्राम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण का काम चला। इसमें मृतक के नाम काटे गए। साथ ही। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा वोटर बनाए गए हैं।
पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल
बिजनौर। मुख्यमंत्री के जल्द पंचायत चुनाव होने के संकेत दिए जाने के बाद चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल ने अपनी योजना बनाकर तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार भाजपा पंचायत चुनावों को वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल मानकर चल रही है। पार्टी का मानना है कि 75 प्रतिशत मतदाता गांवों में होते हैं। सपा नेता भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर अपने कार्यक्रम चला रही है। कांग्रेस ने भी संगठन सृजन का अभियान चला रखा है।