SIR में बड़ा खुलासा: बिजनौर तहसील में मिले वोट कटवाने के 50 हजार फार्म-7, आसपा का जोरदार प्रदर्शन
बिजनौर की धामपुर तहसील में एसआईआर के तहत 50 हजार से अधिक फार्म-7 मिलने के बाद हंगामा मच गया। आजाद समाज पार्टी ने फर्जी तरीके से वोट कटवाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धामपुर बिजनौर तहसील में एसआईआर के तहत बड़ी संख्या में फार्म-7 (मतदाता के नाम पर आपत्ति दर्ज कराने का फार्म) मिलने का दावा किया गया है। इसे लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया।
आरोप लगाया कि बिना बीएलओ की संस्तुति के नहटौर और धामपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 हजार से अधिक वोटों को काटने के लिए फर्जी तरीके से फॉर्म- सात भरकर जमा किए गए। प्रदर्शनकारियों ने सत्ता पक्ष के दबाव में विशेष राजनैतिक दलों को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: UP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मेरठ में करेंगे प्रवास, तैयारियों में जुटा संघ परिवार
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य विवेक सेन के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से बड़ी संख्या में वोटों को कटवाने के लिए फॉर्म-सात भरकर तहसील में जमा कराए गए। उन्होंने नहटौर के 30 हजार और धामपुर के 20 हजार फार्मों के बंडल वाले कमरे का ताला लगाकर चाबी पुलिस का सौंप दी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने प्रशासन पर भाजपा को राजनैतिक लाभ पहुंचाने के लिए साजिश के तहत ऐसा करने का आरोप लगाया। कहा कि मुस्लिम, अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के लोगों के एक पक्षीय फर्जी तरीके से वोट काटने की प्रक्रिया लोकतंत्र के साथ अत्याचार है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उधर, तहसीलदार धनराज कुमार का कहना है कि जो फार्म तहसील में मिले हैं। इनकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों का पता लगने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। यह एक गंभीर मामला है।
एक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धामपुर तहसील में हंगामा किया है, इसकी सूचना मिली है। फार्म-7 आपत्ति के लिए हैं, उस विधानसभा का कोई भी व्यक्ति आपत्ति कर सकता है। इसके बाद सीधे वोट नहीं कटता, बल्कि संबंधित व्यक्ति को सुनवाई में मौका दिया जाता है। इस मामले की जांच करा रहे हैं। -जसजीत कौर, डीएम, बिजनौर
नहटौर के फारुख ने सौंपी तहरीर
नहटौर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी मोहम्मद फारूख की ओर से धामपुर पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर में कहा गया कि नहटौर विधान सभा क्षेत्र में उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर दर्ज कर 50 से ज्यादा लोगों के वोट काटने के लिए आपत्तियां लगाई गईं, जबकि उसके द्वारा कोई आपत्ति दर्ज कराने को फार्म नहीं भरा गया। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अभय कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।