{"_id":"65c6922cdc309de4af0c3106","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-family-members-accused-of-murder-bijnor-news-c-27-1-bij1002-118929-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने हत्या के आरोप में पुलिस को तहरीर दी है।
थाना चांदपुर के गांव बबनपुर निवासी विजय कौशिक ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री नेहा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से बिजनौर निवासी शैली के साथ किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज मांगते थे। लड़की को प्रताड़ित करते थे। इस कारण लड़की अपने मायके गांव बबनपुरा आ गई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई मोहित ने बताया कि उसके पास एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि उसकी बहन बिजनौर सेल्सटैक्स आॅफिस के पास बेहोश हालत में पड़ी है।
जब वहां पहुंचे देखा उसके मुंह से जहर जैसी गंध आ रही थी। तुरंत उसे लेकर डाक्टर के पास पहुंचे। डाॅक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया है। मृतक के भाई ने पति सहित चार के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।