{"_id":"0c6bf9723e7a32dfc0f140cb61405beb","slug":"market-stop-walked-silence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार रहा बंद, पसर गया सन्नाटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार रहा बंद, पसर गया सन्नाटा
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। नींदडू, बढ़ापुर, मंडावर और हल्दौर में उलेमाओं के नेतृत्व में मुसलमानों ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को फांसी देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहा। जिससे बाजार में पूरी तरह सन्नाटा परसा रहा।
नींदडू में सोमवार को उलेमा-ए-कराम तथा जमीअत शबाब-उल-इस्लाम के बैनर तले हजारों की तादाद में मुसलमान मसजिद अबुबक्र के मैदान में एकत्रित हुए।
उलेमाओं ने मुसलमानों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने को कहा। साढ़े नौ बजे नारेबाजी के साथ जुलूस रवाना हुआ। प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए साधन सहकारी समिति के सामने बनाए गए मंच के सामने पहुंचे।
मोलवी असरार अहमद कासमी की अध्यक्षता तथा मुफ्ती मोहम्मद रजी के संचालन में विशाल सभा को संबोधित करते हुए उलेमाओं ने कहा कि मोहम्मद साहब के विरुद्ध कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
मुफ्ती मोहम्मद अशरफ मजाहिरी, मुफ्ती मो. कासिम, मुफ्ती मो. गुफरान, मोलाना दानिश कासमी, मोलवी अबरार अहमद तथा शबाब उल इस्लाम प. उप्र के महासचिव अनवारूलहक ने विचार व्यक्त करते हुए आरोपी कमलेश तिवारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह को दिया। उपजिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार यादव पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ निर्धारित रूट से निकलने वाले जुलूस के साथ रहे।
दुकानें बंद रखी
बढ़ापुर। में मुस्लिम अपनी दुकानें और कारोबार बंद कर ईदगाह के पास एकत्र हुए। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग से होकर बस स्टैंड पहुंचे।
जहां पर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्रपाल सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। शहर इमाम मौलाना मो. इकराम, मुफ्ती मो. शाहिद मौलाना वजहुलकमर, मो. आरिफ खान खुर्शीद, सलमानी असलम अंसारी, रईस अहमद, अब्दुल खान, जमील अहमद आदि ने किया।
मुस्लिमों ने किया जोरदार प्रदर्शन
मंडावर। मुस्लिमों ने जामा मस्जिद के पास जोरदार प्रदर्शन किया और कमलेश तिवारी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई। एसडीएम अजय तिवारी को सौंपे ज्ञापन में कमलेश तिवारी व अन्य भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान मुफ्ती मो. वसीम, मुस्तफा, पूर्व चेयरमैन अली अदनान, यासिर, शाहदाब, शमशाद आदि मौजूद रहे। एसओ सुरेंद्र पचौरी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
जुलूस निकाला
हल्दौर। जामा मस्जिद के पास एकत्र हुए मुस्लिमों ने कमलेश तिवारी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मुस्लिमों ने प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और थाने जाकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ चांदपुर महेश कुमार अत्री को सौंपा।
मौलाना मो. इरशाद, मो. नईम, मो. इब्राहिम, शरीफ अहमद, यूसुफ अब्बासी, मो. सुहैल मौजूद रहे। वहीं, झालू मे कथित बयान के विरोध में जुलूस निकाला। मौलाना जाहिद और डॉ. मौलाना हसनैन ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुफ्ती हिफजान, मौलाना खुर्रम, हाफिज नसीम, वसीउल आदि रहे।
जुलूस निकाल कर पुतले फूंके
जलालाबाद/भागूवाला। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी की कथित टिप्पणी के विरोध में जलालाबाद और भागूवाला में मुस्लिमों ने सोमवार को प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कमलेश का पुतला फूंका और प्रशासन ने कार्रवाई की मांग की। जलालाबाद के चेयरमैन याकूब राईन, हाजी अय्यूब, कारी साबिर, कारी अलताफ, पूर्व चेयरमैन खलील अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम जामा मस्जिद जलालाबाद में एकत्रित हुए।
जुलूस के साथ पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने नगरपंचायत जलालाबाद के निकट पहुंचकर कमलेश तिवारी का पुतला फूंका। चेयरमैन के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसडीएम वीके श्रीवास्तव एवं सीओ संजय राय को सौंपा। मौलाना अकील, हाजी वकील, इस्लामुद्दीन, मकसूद कुरैशी, आफताब, फईम सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम शामिल हुए।
कथित टिप्पणी के विरोध में जलालाबाद का बाजार दोपहर तक बंद रहा। उधर, भागूवाला में हाफिज अली हसन, कारी शुएब, मुफ्ती मोहम्मद अशरफ, हाफिज कफील, हाफिज इस्लामुद्दीन के नेतृत्व में भागूवाला जामा मस्जिद से जुलूस शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम एवं सीओ को ज्ञापन सौंपा। उधर, शेरकोट में जामा मस्जिद के मैदान में मौलानाओं के नेतृत्व में कमलेश तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर इजलास का आयोजन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
शहर इमाम रफीक अहमद कासमी ने कमलेश तिवारी के बयान की घोर निंदा की। फांसी की सजा दिलाने की कार्रवाई करनी चाहिए।
मौलाना उबैद उर रेहमान, पालिका अध्यक्ष शेख कमरुल इस्लाम, डॉ. फसीउल्लाह अब्बासी, मौलाना रफ़ीक़, अहमद कासमी, मौलाना अर्तउरहमान, मौलाना उबैर्दुरहमान, मौलाना अब्दुल्ला, काजी शमीम, तस्लीम घोसी, जिया अहमद, मोहम्मद अख्तर, अकरम रहे।
उधर, मानियावाला में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कमलेश तिवारी के कथित बयान को लेकर तहसीलदार व सीओ को ज्ञापन सौंपा। मौलाना रियाजुद्दीन, मौलाना शमीम, नफीस, अय्यूब, इस्माइल हकीम, शराफत, इकबाल, मौ. जब्बार रहे।