{"_id":"64b43b2136e0fa368e01c194","slug":"many-vaccines-on-the-verge-of-ending-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-7081-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में खत्म होने की कगार पर कई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में खत्म होने की कगार पर कई वैक्सीन
Mon, 17 Jul 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
-बच्चों के टीकाकरण में आ सकती है रुकावट, वैक्सीन नहीं लगने से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कई वैक्सीन खत्म होने की कगार पर हैं। ऐसे में शून्य से पांच साल तक के बच्चों के टीकाकरण में रुकावट आ सकती है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पतालों में वैक्सीन होने का दावा कर रहे हैं, जबकि लोग बच्चों को बिना वैक्सीन लगवाए ही निराश लौट रहे हैं।
एक तरफ सरकार बच्चों के टीकाकरण पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर अस्पतालाें में वैक्सीन की कमी चल रही है। आए दिन किसी न किसी बीमारी की वैक्सीन खत्म होती रहती है। अस्पतालों में वैक्सीन नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे बाहर पैसे देकर बच्चों को वैक्सीन लगवा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस समय बीसीजी और पेंटावेलेंट टीके की कमी है। इन दोनों वैक्सीन की करीब 200-200 डोज ही बची हुई हैं। अगर टीके की उपलब्धता नहीं बढ़ती है तो परेशानी बढ़ जाएगी। बीसीजी टीका बच्चे के जन्म के समय टीबी की बीमारी की रोकथाम के लिए लगाया जाता है। वहीं पेंटावेलेंट टीका गलघोंटू, काली खांसी, टिटेनस, हेपेटाइटिस बी, हिमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी से बचाव के लिए लगाया जाता है।
-- --
अस्पताल में नहीं लगा पेंटावेलेंट टीका : मनीष कुमार
बिजनौर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उनकी ढाई महीने की बेटी है, उसे पेंटावेलेंट का टीका लगना था। वह महिला अस्पताल गए, मगर वहां यह कह दिया गया कि वैक्सीन खत्म हो गई है। इसके बाद उन्होंने बाहर निजी अस्पताल में अपनी बेटी के टीका लगवाया।
विज्ञापन
-- -- -- -
स्वास्थ्य कर्मियों ने कही वैक्सीन नहीं होने की बात : रोहित चौधरी
बिजनौर निवासी रोहित चौधरी का कहना है कि वह अपने बेटे को पेंटावेंलेट वैक्सीन लगवाने के लिए सरकारी अस्पताल गए थे। वहां जाकर पता चला कि अस्पताल में वैक्सीन नहीं है। स्वस्थ्य कर्मियों के मना करने पर निजी अस्पताल में वैक्सीन लगवाई।
-- --
वर्जन::
जिले में इस समय बीसीजी, पेंटावेलेंट सहित कई वैक्सीन की उपलब्धता कम है। शासन को मांग भेज रखी है। जल्द ही वैक्सीन मिलने की उम्मीद है, जिससे टीकाकरण सुचारू रूप से चालू हो सकेगा। किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होगी।.....डॉ. शरण सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बिजनौर