फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many departments will beautify government schools

सरकारी स्कूलों का सुंदरीकरण कराएंगे कई विभाग

Mon, 26 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Many departments will beautify government schools
सरकारी स्कूलों का सुंदरीकरण कराएंगे कई विभाग
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के सरकारी स्कूलों शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जनपद के करीब करीब सभी विद्यालयों की कायापलट होगी। जिले के कई महकमे इन विद्यालयों का सुंदरीकरण कराएंगे, जिससे छात्र-छात्राओं को अच्छा माहौल मिलेगा। इस योजना में शहरी क्षेत्र के केवल 64 विद्यालय ही शामिल हैं, बाकी सभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों का इस सूची में नाम है।
सरकार की मंशा है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 14 साल तक के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा ग्रहण कराई जाए। विद्यालयों में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। जनपद में कुल 2123 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें 1358 प्राथमिक और शेष 765 पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। अफसरों की मानें तो दस पैरामीटर पर इन विद्यालयों का सुंदरीकरण होना है। इनमें पार्क, अच्छे क्लास रूम, रंगाई-पुताई, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था कराना और शौचालय का निर्माण कराना है। यदि ऐसा हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब सरकारी स्कूल भी प्राइवेट स्कूलों की चमक जाएंगे, जिससे छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में अच्छा लगेगा और जो लोग सरकारी स्कूलों से दूरी बनाते हैं वे भी अपने बच्चों को इन विद्यालयों में भेजने को विवश होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि इन सभी सरकारी स्कूलों के कायापलट कराने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों को सौंपी गई है। इनमें से छह विनियमित क्षेत्र को, आठ नगर पालिका को और शेष का कार्य जिला पंचायत राज अधिकारी को कराना है। इस योजना में केवल 64 विद्यालय ही शहरी क्षेत्रों के हैं, अन्य सभी ग्रामीण अंचलों में स्थित हैं। उन्होंने बताया कि जिन विभागों को इन विद्यालयों को दुरुस्त कराने का दायित्व सौंपा गया है, वे अपने स्तर से काम करा रहे हैं।
विज्ञापन

जलभराव और अन्य समस्याओं से मिल जाएगी निजात
लोगों की मानें तो वर्तमान में सरकारी स्कूलों की स्थिति पर नजर डालें तो इनकी हालत बहुत ज्यादा ठीक नहीं है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते शासन ने विद्यालयों को खोलने की अनुमति दी है, लेकिन हालात ठीक होने पर जब ये स्कूल खुलेंगे तो कायाकल्प होने के बाद इनकी स्थिति में काफी सुधार हो जाएगा। जहां पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, वहां पर शुद्ध पेयजल मिलेगा तो पार्क और शौचालय आदि भी दुरुस्त मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed