फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many days of the Chandpur-Amhera route

चांदपुर - अम्हेड़ा मार्ग के बहुरे दिन

Tue, 12 Jan 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Many days of the Chandpur-Amhera route
चांदपुर-अम्हेड़ा मार्ग के बहुरेंगे दिन
विज्ञापन

बिजनौर। अम्हेड़ा -चांदपुर मार्ग के दिन बहुर गए है। अब ये मार्ग 25 करोड़ की लागत से सात मीटर चौड़ा बनेगा । शासन ने सड़क बनाने को हरी झंडी दे दी है।जल्द ही सड़क बनाने का काम शुरू होगा। लंबे अरसे से इस मार्ग को बनाने की मांग हो रही है।
अम्हेड़ा से चादंपुर तक 13 किलोमीटर तीन मीटर चौड़ा मार्ग हैं। चादंपुर को जोड़ना वाला से महत्वपूर्ण मार्ग है। मार्ग छोटा व जर्जर होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार तो वाहन इस मार्ग पर रेंग कर निकलते हैं। लंबे अरसे से इस मार्ग को चौड़ीकरण की मांग हो रही थी। पर सड़क को नहीं बनाया जा रहा है। जनप्रतिनिधि भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे थे। इस मार्ग पर ही चादंपुर शुगर मिल है। शुगर मिल पर इस मार्ग से गन्ना ले जाने वाले किसानों को भी परेशानी होती थी। छोटा मार्ग होने के कारण कई बार जाम के हालात बने रहते थे। बड़े वाहनों को इस मार्ग से ले जाने में भी दिक्कत होती थी। पीडब्लूडी ने इस मार्ग को बनवाने का बीड़ा उठाया। पिछले दिनों सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन स्तर पर अटका हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार को शासन स्तर से इस मार्ग के चौड़ीकरण को हरी झंडी मिल गई है। सर्दी खत्म होने पर इस मार्ग को बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इस मार्ग के बनने से हल्दौर क्षेत्र के अलावा नूरपुर मार्ग से चांदपुर आने जाने वालों की दिक्तत कम हो जाएगी। अब तक लोग इस मार्ग से चांदपुर जाने से बचते थे। गंज मार्ग से होकर ही चांदपुर जाते थे। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील सागर के मुताबिक अम्हेड़ा चांदपुर मार्ग के लिए 25 करोड़ रुपया मंजूर हो गया हैं। यह मार्ग सात मीटर चौड़ा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed