{"_id":"fc98a7294169bdb93badeab7a128ee22","slug":"manipulating-sectarian-tensions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक तनाव
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। गांव तुराबनगर नंगला में जंगल में गई एक महिला को एक दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर बदनियती से पकड़ लिया।
शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसी दौरान सूचना पर पहुंचे आरोपी के साथी ग्रामीणों से मारपीट कर उसे छुड़ाकर ले गए। इस मारपीट में छह लोग घायल हो गए। मामला सांप्रदायिक होने पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
पुलिस ने गांव पहुंचकर स्थिति को संभाला। आरोपी और उसके तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव तुराबनगर नंगला निवासी एक महिला शनिवार की शाम जंगल गई थी।
आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव इलाहाबास के एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उसे बदनियती से पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी ने फोन करके अपने परिजनों और साथियों को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन
उसके गांव बड़ी संख्या में युवक मौके पर पहुुंच गए और ग्रामीण से मारपीट कर आरोपी को छुड़ा लिया। मारपीट में नृपेंद्र सैनी, सोनू, राहुल, राजपाल, छतरपाल सैनी, मोनू घायल हो गए। नृपेन्द्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सांप्रदायिक विवाद होने पर मामले ने तूल पकड़ लिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रात में ही गांव तुराबनगर नंगला में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हो गया हैं।
प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि महिला के ससुर की तहरीर पर आरोपी अलीमुद्दीन और उसके तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में शांति बनी हुई है।