{"_id":"6292649e106df541fd756c0f","slug":"maneka-pond-will-be-transformed-into-amrit-sarovar-bijnor-news-mrt59056755","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत सरोवर में तब्दील होगा प्राचीन मेनका तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत सरोवर में तब्दील होगा प्राचीन मेनका तालाब
विज्ञापन
अमृत सरोवर में तब्दील होगा मेनका तालाब
बिजनौर। प्राचीन काल में जिस तालाब में अप्सरा मेनका स्नान किया करती थी और जिसमें मेनका की बेटी शकुंतला की अंगूठी गिरी, वह तालाब अब अमृत सरोवर में तब्दील होने जा रहा है। इसकी प्राचीनता को देखते हुए डीएम ने मौका मुआयना किया, जिन्होंने गांव का गंदा पानी तालाब में नहीं पहुंचने के लिए निर्देश जारी किए। साथ ही मालन नदी पर पहुंचकर अब तक कराए गए कार्यों की समीक्षा की।
शनिवार को डीएम उमेश मिश्रा ने मालन नदी के पुनरुद्धार तथा तालाबों के जीर्णोद्धार किए जाने के लिए अलग-अलग जगहों पर निरीक्षण किया गया। इसके अलावा अमृत सरोवर कार्यक्रम के तहत ग्राम मौर्य धनसी गांव में एक तालाब को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम इसी गांव में स्थित ऐतिहासिक शकुंतला की अंगूठी वाला तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तालाब में गांव का गंदा पानी डाला जा रहा है। जिस पर डीएम ने गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने के लिए कहा। कहा कि मेनका तालाब की खोदाई कर उसका जीर्णोद्धार किया जाए। वहीं मालन नदी में उन्होंने जेसीबी से नदी के चौड़ीकरण के कार्य की प्रगति को देखा। निर्देश दिए कि नदी का उसकी मूल चौड़ाई के अनुरूप चौड़ीकरण किया जाए, ताकि पानी के बहाव में कोई बाधा न हो। कहा कि जिस स्थान पर भी अवैध कब्जा पाया जाए, वहां कब्जा मुक्त कराते हुए कार्य जारी रखें। इस अवसर पर सीडीओ सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, एडीएम सदर मोहित कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।