{"_id":"6362b1a1fdfa6152b03abcc7","slug":"mandawali-chandak-road-will-soon-be-widened-nazibabad-news-mrt6119318182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावली-चंदक मार्ग का जल्द होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडावली-चंदक मार्ग का जल्द होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन

नांगलसोती। मंडावली-चंदक मार्ग को जल्द ही चौड़ीकरण कराया जाएगा। लोनिवि की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है।
मंडावली-चंदक मार्ग की लंबाई 17 किमी है और चौड़ाई पांच मीटर है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। मार्ग से गांव हरचंदपुर, कामराजपुर, चंदोक, नांगलसोती, अभीपूरा, जालपुर आदि गांव जुड़े हैं। ग्रामीण राजू, विक्रम सिंह, इरशाद अहमद, इस्लामुद्दीन का कहना है कि मार्ग कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया है। जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीण कई वर्षों से मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मार्ग पर बढ़ते यातायात को देखते हुए लोनिवि ने एक वर्ष पूर्व शासन को मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। लोनिवि की ओर से मार्ग की चौड़ाई दो मीटर और की जाएगी।
उधर, लोनिवि के जेई पन्नालाल ने बताया कि शासन से बजट मिलने के बाद ही मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। 17 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को दोनों और से एक-एक मीटर चौड़ा किया जाएगा।