फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   man killed by hitting his head and face with a brick

UP: सिर और चेहरे पर ईंट से वार कर युवक की हत्या, शव के पास पड़ी मिली पेट्रोल से भरी बोतल

Sun, 21 Dec 2025 10:54 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जलालाबाद/नजीबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, जलालाबाद/नजीबाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 21 Dec 2025 10:54 PM IST
सार

मृतक की पहचान नांगलसोती के गांव हरचंदपुर निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सुरेंद्र वर्तमान में परिवार के साथ डीएल रोड अंबेडकर मार्ग देहरादून रहता है।

विज्ञापन
man killed by hitting his head and face with a brick
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे के बंद पड़े नजीबाबाद बाईपास पर एक युवक की ईंट से कूच कर हत्या कर दी। गश्ती पुलिस को देखकर एक आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। शव के पास एक पेट्रोल से भरी बोतल भी बरामद हुई है। आरोपी शव को पेट्रोल डालकर फूंकना भी चाहते थे।

विज्ञापन

काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन हाईवे का नजीबाबाद बाईपास कोतवाली रोड पर सरवनपुर से शुरू होकर जलालाबाद क्षेत्र से गुजर रहा है। कुछ जगह पर निर्माण पूरा नहीं होने के कारण फिलहाल बाईपास वाहनों के लिए बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की ढेर शाम दो पुलिसकर्मी अचानक इस बाईपास पर गश्त करने के लिए पहुंच गए। तभी एक लावारिस बाइक खड़ी दिखाई दी। बाइक के पास एक युवक दिखाई दिया। गश्ती पुलिस को देखकर युवक बाइक छोड़कर भाग गया। आसपास में खोजबीन करने पर पुलिस को ईंटों से सिर कूचा लहूलुहान शव मिला।

विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी डॉ. केजी सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह, राहुल सिंह घटनास्थल पहुंचे। मृतक की पहचान नांगलसोती के गांव हरचंदपुर निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सुरेंद्र वर्तमान में परिवार के साथ डीएल रोड अंबेडकर मार्ग देहरादून रहता है। पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागे युवक की तलाश के लिए पुलिस आस-पास के क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही है। बाइक स्वामी की पहचान की जा रही है। प्रथम दृष्टया बाइक नांगल क्षेत्र के होने की बात कही गई है।गश्ती पुलिस मौके पर न पहुंचती तो हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed