फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mall closed, rent is increasing on shopkeepers

बाजार खुलने के बाद भी बंद है जिले का सबसे पहला शॉपिंग मॉल

Sat, 12 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mall closed, rent is increasing on shopkeepers
मॉल बंद, दुकानदारों पर बढ़ रहा है किराया
विज्ञापन

बिजनौर। खानपान और फिल्म देखने का शौक पूरा करने के लिए शॉपिंग मॉल पहली पसंद रहते हैं। लेकिन मॉल को लगा कोरोना का ग्रहण अब तक नहीं हटा है। बाजार खुलने की छूट तो दे दी गई लेकिन मॉल की दुकानें अब तक बंद हैं। दुकानदारों पर किराया और बिजली का बिल लगातार चढ़ रहा है। दुकानदार टकटकी लगाकर सरकार की ओर देख रहे हैं।
शास्त्री चौक के पास बना शॉपर्स प्राइड मॉल जिले का सबसे पहला मॉल है। यहां पर 57 दुकानें और दो सिनेमा हॉल हैं। लोग छुट्टी पर परिवार के साथ खाने या फिल्म देखने के लिए यहीं आते हैं, लेकिन मॉल का शो शुरू ही नहीं हुआ है। कोरोना कर्फ्यू खुले दूसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू के समय भी बाजार के दुकानदार दुकानें खोल ही लेते थे, लेकिन मॉल की दुकानों में अप्रैल के अंत से लेकर अब तक ताले ही लटके हुए हैं। यहां के दुकानदारों और वहां काम करने वालों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

एसआरएस सिनेमाज में ही करीब 35 कर्मचारी काम करते हैं। पिछले साल मार्च से अब तक सिनेमा की दोनों स्क्रीन पर केवल चार महीने ही फिल्में प्रदर्शित हुईं जबकि यहां का केवल बिजली का फिक्स बिल ही हर महीने ढाई लाख से अधिक और गर्मियों में पांच लाख तक आता है। मॉल से अलग बने बाकी शोरूम खुलने लगे हैं, तो वहां भी अभी पहले के बराबर ग्राहक नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल से ज्यादा भीड़ बाजार में
शॉपर्स प्राइड मॉल के प्रबंधक केडी सिंह प्रजापति के अनुसार मॉल के दुकानदारों की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इनके खुलने की भी अनुमति होनी चाहिए। बाजार में जितनी भीड़ रहती है उसके मुकाबले तो मॉल में कम ही लोग आते हैं।
बिल और लाइसेंस फीस में मिले छूट
एसआरएस सिनेमाज के मैनेजर रितिक का कहना है कि महीनों से शो नहीं चले हैं। सिनेमा को दर्शकों की कम संख्या के साथ ही सही, लेकिन खुलने की अनुमति मिलनी चाहिए। सिनेमाज को बिजली के बिल और लाइसेंस फीस में भी मदद की उम्मीद है।

दुकान बंद होने पर भी जा रहा कैंप चार्ज
मॉल के दुकानदार सैय्यद जिया हैदर जैदी के अनुसार बंदी के बाद भी वे और बाकी दुकानदार हर महीने सात रुपये स्क्वायर फीट का कैंप चार्ज और इस पर भी जीएसटी देते हैं। मानवीय आधार पर अपने कर्मचारियों को वेतन भी दे रहे हैं। सरकार को मॉल के दुकानदारों को टैक्स, बिजली बिल आदि में छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed