{"_id":"69162703431cacc22a06c7a4","slug":"male-leopard-captured-in-cage-relief-for-farmers-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-165039-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पिंजरे में कैद हुआ नर गुलदार, किसानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पिंजरे में कैद हुआ नर गुलदार, किसानों को राहत
Fri, 14 Nov 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद के धनसिनी में पिंजरे में कैद गुलदार। संवाद
जलालाबाद/नजीबाबाद। वन विभाग की ओर से गांव धनसिनी में लगाए गए पिंजरे में बुधवार रात एक गुलदार कैद हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर बृहस्पतिवार की सवेरे पहुंचे सामाजिक वानिकी विभाग के रेंजर राम कुमार प्रथम और डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह ने गुलदार को अपने कब्जे में ले लिया।
बताया गया कि पिंजरे में कैद हुआ नर गुलदार करीब छह वर्ष आयु का है। गुलदार पकड़े जाने की खबर से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की ओर से गुलदार को नांगलसोती क्षेत्र स्थित जालपुर नर्सरी पहुंचाया गया है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुलदार को किसी चिड़ियाघर में भेजा जाएगा।
उधर, ग्राम प्रधान सुरेश रवि, पूर्व प्रधान मो.रिजवान, सीताराम, महेंद्र, मास्टर हितेंद्र का कहना है कि क्षेत्र में शावकों के साथ मादा गुलदार देखी जा रही है। किसानों को अकेले खेतों पर जाने में भय लग रहा है। किसानों ने क्षेत्र में और पिंजरे लगाकर अन्य गुलदारों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
तीन महीने में पकड़े गए छह गुलदार
नजीबाबाद। तहसील क्षेत्रीय में पिछले तीन महीने में छह गुलदार पकड़े गए हैं। 16 सितंबर को गांव इस्सेपुर में, 20 सितंबर को परमावाला और प्रेमपुरी में गुलदार पकड़े गए थे। 25 सितंबर को जग्गनवाला में मादा गुलदार और तीन अक्तूबर को जग्गनवाला में गुलदार पकड़ा गया। बृहस्पतिवार को धनसिनी में भी छह वर्षीय नर गुलदार पकड़ा गया।