{"_id":"5da76c6e8ebc3e93b0397df5","slug":"malaria-at-35-dengue-in-two-bijnor-news-mrt448918665","type":"story","status":"publish","title_hn":"छितावर में 35 को मलेरिया, दो में डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छितावर में 35 को मलेरिया, दो में डेंगू के लक्षण
विज्ञापन
मलेरिया।
- फोटो : ????????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छितावर में 35 को मलेरिया, दो में डेंगू के लक्षण
किरतपुर। ग्राम छितावर में लगभग नौ साल के एक बालक की बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। बालक की मौत की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव छितावर स्थित ठाकुरद्वारा शिव मंदिर में पहुंची और स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाई दी। इस दौरान कुल 230 मरीजों देखे गए। इनमें 42 मरीजों की स्लाइड बनाई गई। 35 रोगियों में मलेरिया और पांच में टाइफाइड तथा दो लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए।
तीन दिन पूर्व गांव छितावर निवासी नरेश कश्यप के करीब नौ साल के पुत्र शिवा की बुखार से मौत हो गई थी। बुधवार को किरतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर की टीम मृतक के घर के पास स्थित ठाकुरद्वारा शिव मंदिर में पहुंची और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम में डाक्टर मोहम्मद सनाउर्रहमान, फार्मेसिस्ट अनुज कुमार, लैब टेक्नीशियन जुनैद, वार्ड ब्वाय अब्दुल रऊफ आदि ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उन्हें दवाई दी। डाक्टर सनाउर्रहमान के अनुसार शिविर में कुल 230 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाई दी गई। मरीजों में से 42 मरीज की स्लाइड बनाई गई। 35 रोगियों में मलेरिया, पांच में टाइफाइड व दो लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मृतक के घर पर पहुंची तो घर बंद पड़ा मिला। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन में जतन सिंह, पंडित आदेश शर्मा, योगेश चंद शर्मा, नरेश कुमार आदि का सहयोग रहा।