फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Malan's revitalization plan slowed down

Bijnor News: धीमी पड़ गई मालन की पुनरोद्धार योजना

Thu, 14 Dec 2023 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Malan's revitalization plan slowed down
बिजनौर में सन 2022 के सितंबर माह में मालन नदी पर पहुंचे थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फाइल फोट
-कभी मालन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चढ़ाया था दूध
विज्ञापन

- मालन नदी से अतिक्रमण हटाने के लिए नहीं बन सकी ठोस योजना
-प्रशासन का दावा, पानी सूखने पर कराया जाएगा काम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कभी लखनऊ से चर्चित हुई मालन नदी के पुनरोद्धार की योजनाएं मानो खो गई हैं। न तो अब मालन पर कोई काम हो रहा है और न ही इसे अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए ठोस योजना है। यहां पर भी कुछ खास काम होता नजर नहीं आ रहा है। उधर, प्रशासन का दावा है कि पानी कम होने पर मनरेगा से मालन पर काम कराया जाएगा।
पिछले साल जुलाई-अगस्त में मालन पर काफी काम कराया गया। उस समय सर्वे हुआ तो पता चला कि अधिकांश मालन पर अतिक्रमण है। मालन नदी की लंबाई 30 से 200 मीटर तक है, लेकिन मौके पर अधिकांश जगहों पर यह नाले का स्वरूप ले चुकी है। ऐसे में मंडावर रोड स्थित पुल के दोनों ओर से इसका पुनरोद्धार का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस काम को देखने वर्ष 2022 में योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे और दूध चढ़ाया। सभी को उम्मीद थी कि जिले में मालन अपने पुराने स्वरूप में बहने लगेगी। समय बीता तो अफसरों के स्थानांतरण भी हुए और फिर धीरे-धीरे यह अभियान दबता चला गया। अब न तो मालन पर काम हो रहा है और न ही इसे अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन के पा कोई योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बान नदी पर भी यही हाल
कभी मशहूर शायर जॉन एलिया की शायरी में जिंदा बान नदी अब दम तोड़ती दिख रही है। यह नदी कई जगहों पर लगभग विलुप्ति की कगार पर है। पिछले साल इस पर भी प्रशासन ने जोर-शोर से अभियान चलाया था। अतिक्रमण चिन्हित किया गया, लेकिन बरसात के बाद इस पर भी काम लगभग बंद सा हो गया, जो अभी तक नहीं शुरू हुआ है।



जल्द मनरेगा से होगी खोदाई : सीडीओ
मालन और बान दोनों ही नदियाें पर प्लानिंग चल रही है। पानी कम होने का इंतजार किया जा रहा है। पानी कम होने पर मनरेगा से दोनों ही नदियों पर काम कराया जाएगा। हमारी योजना में इन दोनों नदियों को इनका पुराना स्वरूप लौटाने की योजना है। - पूर्ण बोहरा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed