फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Make the teaching of Quran the purpose: Abul Qasim

कुरान की तालीम को बनाएं मकसद : अबुल कासिम

Thu, 27 Oct 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Make the teaching of Quran the purpose: Abul Qasim
नजीबाबाद में दीनी जलसे को खिताब करते मौलाना अब्दुल कासिम। - फोटो : NAZIBABAD
कुरान की तालीम को बनाएं मकसद : अबुल कासिम
विज्ञापन

नजीबाबाद। दीनी और दुनियावी तालीम से बच्चों की जिंदगी संवारें, कुरान की हिदायतों पर अमल करें। दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने दीनी इजलास में यह बात कही।
मदरसा दारुल उलूम जामिअतुल फलाह हर्सवाड़ा में कुरान की रोशनी में दीनी इजलास आयोजित किया गया। मदरसे के हाफिज अनस और हाफिज सुभान के कुरान हिफ्ज करने के सिलसिले में आयोजित दीनी इजलास को खिताब करते हुए मुख्य अतिथि देवबंद के मौलाना अबुल कासिम नौमानी ने कुरान की तालीम को जिंदगी का मकसद बनाने, कुरान की हिदायतों पर अमल करने और रोजा-नमाज से जिंदगी को संवारने की सलाह दी।
विज्ञापन

देवबंद से ही आए उस्ताद मौलाना मुफ्ती अब्दुल रऊफ ने कुरान की अजमत बयां की। उन्होंने कुरान की रोजाना तिलावत करने और बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि कुरान से हमें सच्चा और नेक इंसान बनने की हिदायत मिलती है। मदरसे के प्रबंधक एवं संचालक मुफ्ती मो. अरशद कासमी की मौजूदगी में कुरान हिफ्ज करने वाले अनस और सुभान की उलमा ने दस्तार बंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारी इकबाल की अध्यक्षता और मुफ्ती असअद के संचालन में आयोजित दीनी इजलास में विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड., इस्फारुलहक जकी, इंजी. मौअज्जम, जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मो. ईसा, मौलाना असलम कासमी, कारी शम्सुद्दीन नोमानी, मुफ्ती सज्जाद हनीफ, मौलाना लियाकत, मौलाना रईस अहमद, मौलाना इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed