फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Make shelter for birds, manage their grain water

पक्षियों को जीवित रखने को गरमी के मौसम में बनाएं आश्रय स्थल , उनके दाने- पानी का करें प्रबंध

Wed, 12 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Make shelter for birds, manage their grain water
पक्षियों के लिए बनाएं आश्रय स्थल, उनके दाना पानी का करें प्रबंध
विज्ञापन

धामपुर। बढ़ती गर्मी लोगों के साथ ही पक्षियों के लिए भी बेहाल करने लगी है। लोगों को अपने साथ ही पक्षियों को सुरक्षित रखने के प्रयास करने चाहिए। लोग पक्षियों के लिए आश्रय स्थल, दाने और पानी का इंतजाम करें।
पशु पक्षी प्रेमी अजय कुमार चौहान, पंकज कुमार शर्मा, मनोज कुमार अग्रवाल, बलराज सिंह, राजीव कुमार, आदित्य कुमार का कहना है कि इंसानों को जैसे भोजन, जल, और सांस लेने के लिए ऑक्सीजन चाहिए। ऐसे ही पशु पक्षियों को भी यह सब चाहिए। सुबह की भोर में पक्षियों की चहचहाहट बड़ी मधुर लगती हैं। इनकी चहचहाहट से हम नींद से जाग जाते हैं। गर्मियों में अपने साथ पक्षियों का भी ध्यान रखना है।
विज्ञापन

गर्मी में सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि नन्हे पक्षी भी परेशान हो जाते हैं। इस तपती गर्मी में पेड़ों की लगातार कमी और सूखते जल स्रोत की वजह से पक्षी और अन्य जानवर आश्रय और दाना पानी की तलाश में इधर उधर भटकते रहते हैं। हमें पक्षियों के लिए बरामदों या कहीं सुरक्षित जगह पर छायादार आश्रय स्थल बना कर पानी और कुछ भोजन का भी प्रबंध कर देना चाहिए। ताकि उन्हें पानी की तलाश में भटकना न पड़े। पक्षियों के लिए गत्ते के घर सबसे अच्छे होते हैं। इनके लिए हम जूतों के गत्ते का इस्तेमाल कर सकते है। गर्मियों में सूरजमुखी के बीज फल और रस उनके लिए अच्छा भोजन है। गर्मियों से लड़ने में पक्षियों की हमें मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह इसे अभियान के रूप में चलाकर लोगों को प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। लोगों को बता रहे हैं कि क्या हम सब चिड़ियों की मदद करने को तैयार हैं। उनकी चहचहाहट को हम कायम रख सकेंगे? हम उनके लिए पानी पीने के लिए मिट्टी के बर्तन भरकर रखेंगे? इन सवालों का जवाब न केवल पक्षियों के जीवन के लिए बल्कि हमारे इंसान और उसकी संवेदना के लिए भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed