फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Make Bijnor cricket champions

बिजनौर बना क्रिकेट विजेता

Sun, 27 Sep 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 27 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Make Bijnor cricket champions
बिजनौर। माध्यमिक स्कूलों की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया। चांदपुर, नगीना, अफजलगढ़ क्षेत्रों ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया। प्रतियोगिता पर बिजनौर ने कब्जा किया।
विज्ञापन


जीआईसी में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र शर्मा ने बॉल खेलकर किया। पहले मैच में बिजनौर ने निर्धारित दस ओवर में 90 रन बनाए। नजीबाबाद लक्ष्य का पीछा कर आठ ओवर में ही 67 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन


दूसरे मैच में नजीबाबाद ने पहले बल्लेबाजी कर 65 रन बनाए, लेकिन धामपुर की टीम आठ ओवर में 42 रन पर ही ढेर हो गई। तीसरे मैच में बिजनौर ने छह विकेट पर 70 रन बनाए। बिजनौर और नजीबाबाद के बीच हुए फाइनल में
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर 72 रन बनाए। जबकि नजीबाबाद 51 रन पर ही सिमट गई। बिजनौर ने 21 रन से प्रतियोगिता जीती। आयोजन में खेल शिक्षक मनोज कुमार, जैनेंद्र आदि रहें।

मंडावली में आयोजित हुई प्रतियोगिता
धारूवाला। किसान इंटर कॉलेज मंडावली में आयोजित जिला स्तरीय एयर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंकित कुमार तथा जूनियर वर्ग में शाह हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जबकि एयर पिस्टल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अफजल व जूनियर वर्ग में सुहेल प्रथम रहे। किसान इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय एयर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज मंडावली के अंकित कुमार प्रथम व डीएवी इंटर कॉलेज के अस्मान कौशिक द्वितीय स्थान पर रहे।


जूनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज के शाह हुसैन प्रथम व हिमांशु पटवारी द्वितीय रहे। एयर पिस्टल के सीनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज के अफजल प्रथम व फैसल द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज के सुहेल प्रथम व आयुष शर्मा द्वितीय रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप प्रधानाचार्य राजकुमार ने किया। शक्ति श्योराज रेंज शूटिंग के अध्यक्ष बलजीत सिंह, शिक्षक बीरेंद्र सिंह,  आदि ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed