{"_id":"64bd67b4514ed57d6f037407","slug":"mahatma-vidur-medical-college-will-operate-with-a-delay-of-one-session-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-7537-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एक सत्र की देरी से संचालित होगा महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एक सत्र की देरी से संचालित होगा महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। अभी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में आयोजित जनसभा में अगले सत्र से मेडिकल कॉलेज में छात्रों का प्रवेश करने की घोषणा की। जिससे साफ हो गया कि इस वर्ष मेडिकल कॉलेज संचालित नहीं होगा।
बिजनौर के स्वाहेड़ी में महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। इस सत्र से मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी थी। मगर निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं होने से मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं हो पाएगा। क्योंकि अभी अनुमति पत्र के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम ने भी निरीक्षण नहीं किया। साथ ही स्टाफ की तैनाती भी नहीं हुई है। वर्तमान में लखनऊ में प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, सह प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल, प्रोफेसर आवास, प्रयोगशाला, धर्मशाला, 100 बेड का भवन का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
- 72 फीसदी हुआ मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा
मेडिकल कॉलेज का 72 फीसदी निर्माण पूरा हो गया है। जबकि तक अब 80 फीसदी से ज्यादा हो जाना चाहिए था। मगर निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी है। कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बारिश और कांवड़ यात्रा की वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। क्योंकि कच्चा सामान आने में दिक्कत हुई। जिससे निर्माण कार्य समय से नहीं हो रहा है।