{"_id":"6320d56297d4353f0278214b","slug":"mahapanchayat-today-the-trumpet-of-the-movement-will-sound-bijnor-news-mrt6051421187","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कलक्ट्रेट में आज होगी महापंचायत, कई जिलों से जुटेंगे राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता, ये हैं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कलक्ट्रेट में आज होगी महापंचायत, कई जिलों से जुटेंगे राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता, ये हैं मांगें
Wed, 14 Sep 2022 10:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:30 AM IST
सार
इन मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता आज कलक्ट्रेट में महापंचायत करेंगे। महापंचायत में कई जिलों के कार्यकर्ता जुटेंगे।
विज्ञापन
बिजनौर में आज होगी महापंचायत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजली, बकाया भुगतान, नलकूपों पर मीटर, बिजनौर सहित प्रदेश को सूखा घोषित करने की मांग को राष्ट्रीय किसान यूनियन की आज यानी बुधवार को कलक्ट्रेट में महापंचायत होगी। महापंचायत में जिले के हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और कई जिलों से भी भारी संख्या में किसान कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। महापंचायत में किसानों के हकों के लिए होने वाले आंदोलन का बिगुल बजेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में बताया कि बुधवार को किसानों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल तोमर सहित कई नेता शिरकत करेंगे। पंचायत में भारी संख्या में जनपद व दूसरे जिलों से कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भावुक कर देंगी तस्वीरें: चंद मिनटों में उजड़ गईं खुशियां, मां की मौत से सदमे में बेटियां, कह डाली ऐसी बात
विज्ञापन
बताया कि महापंचायत में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, लागत के अनुसार गन्ना मूल्य घोषित करने, नलकूपों के मीटर, गुलदार, बेसहारा पशुओं से निजात और बिजनौर सहित प्रदेश को सूखा घोषित करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि महापंचायत की सफलता को कई टीमें कई दिनों से गांव-गांव किसानों से जनसंपर्क कर रही है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की।
यह भी पढ़ें: शाकंभरी हादसे की आंखों देखी: आगे मत जाओ, वहां खतरा है, पर नहीं रोकी कार, मां की मौत पर फूट-फूटकर रोईं बेटियां