{"_id":"5f08b8098ebc3e74a90b6ca8","slug":"madhav-in-10th-prankush-and-dipanshu-became-district-toppers-in-12th-bijnor-news-mrt4906326146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई कक्षा दस में माधव, आईसीएस 12वीं में प्रांकुश और दीपांशु ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएसई कक्षा दस में माधव, आईसीएस 12वीं में प्रांकुश और दीपांशु ने किया जिला टॉप
विज्ञापन
नगीना में आईसीएसई बोर्ड के इंटर के जिला टॉपर दीपांशु को मिठाई खिलाते परिजन।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं में माधव, 12वीं में प्रांकुश और दीपांशु बने जिला टॉपर
बिजनौर। आईसीएसई का दसवीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। दसवी में सेंट मेरी नगीना के माधव शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। 12वीं में सेंट मेरी बिजनौर के पीसीएम ग्रुप के प्रांकुश कुमार व सेंट मेरी नगीना के दीपांशु ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया।
सेंट मेरी बिजनौर में आईसीएसई में कक्षा दस में 201 विद्यार्थी थे। परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 58 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 12वीं में सभी 105 विद्यार्थी पास हुए। 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 10वीं में दिगंत सोती ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल टॉप किया। शैल गुप्ता ने 97.2 व बिपाशा राजपूत ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 12वी में पीसीएम ग्रुप में प्रांकुश कुमार ने 96, अनुकृति राजपूत ने 94.75 व विदित कोठारी ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बायो ग्रुप में आयुषी चिकारा ने 94, इरा ने 93.50 व सुभान फरीद ने 93.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स में अरीबा खातून ने 95.25, मेघा जैन ने 94.25 व अनन्या आर्य ने 93.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रिजल्ट आने के बाद सेंट मेरी में आए विद्यार्थी फूले नहीं समा रहे थे। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। स्कूल प्रबंधक फादर मैथ्यू जॉन, मुुकेश पिलानिया ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभ कामनाएं दीं।

नगीना में आईसीएसई के हाईस्कूल टॉपर माधव शर्मा को मिठाई खिलाते परिजन।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन