{"_id":"623a1b4c9b035e6df5745d20","slug":"made-aware-about-water-conservation-nazibabad-news-mrt581421738","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण के प्रति किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण के प्रति किया जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
नजीबाबाद। अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर गांव श्रवणपुर में आयोजित विचार गोष्ठी में जल संरक्षण पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने चार्ट बनाकर लोगों को जागरुक किया। वहीं, पेयजल स्वच्छता मंत्रालय की ऑनलाइन सेमिनार में जालवपुर गूदड़ की प्रधान ने प्रतिभाग किया।
गांव श्रवणपुर में समाजसेविका रीता भुईयार के नेतृत्व में जल दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। रीता भुइयार ने कहा कि मनुष्य को जिंदा रहने के लिए शुद्ध हवा, पानी, भोजन चाहिए। जल की बर्बादी से भूमिगत जल का स्तर घट रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से जल का संरक्षण करने की अपील की। ग्रामीणों और बच्चों ने चार्ट के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया। गोष्ठी में रेखा प्रजापति, मुन्नी प्रजापति, मोनिका भुईयार, कविता भुईयार, जीविका भुईयार, अनामिका भुईयार ने जल संरक्षण पर विचार प्रस्तुत किए।
उधर, पेयजल स्वच्छता मंत्रालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर आयोजित ऑनलाइन सेमिनार में जालवपुर गूदड़ की प्रधान नंदिनी राजपूत ने प्रतिभाग किया। सेमिनार के लिए बिजनौर जिले की ग्राम पंचायत जालवपुर गूदड़ की प्रधान के चयन होने पर ग्रामीणों खुशी व्यक्त की।