{"_id":"6555039f95a4b738fd06d8aa","slug":"lots-of-buses-ran-on-bhaiya-dooj-55-thousand-passengers-traveled-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-14297-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भैयादूज पर खूब दौड़ीं बसें, 55 हजार यात्रियाें ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भैयादूज पर खूब दौड़ीं बसें, 55 हजार यात्रियाें ने किया सफर
विज्ञापन
- बिजनौर डिपो पर बस के इंतजार में लगी रही यात्रियों की भीड़
-111 बसें बिजनौर डिपो से अलग-अलग रूट पर संचालित हुईं
-भीड़ के हिसाब से मार्ग पर भेजीं गई रोडवेज बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भैयादूज पर रोडवेज बसों के पहिए नहीं थमे। हर पांच मिनट के बाद रूट पर बस संचालित की गई। मगर भीड़ कम नहीं हुई। यात्रियों को काफी देर तक बस का इंतजार करना पड़ा। बिजनौर डिपो की बसों में भैयादूज पर करीब 55 हजार यात्रियों ने सफर किया।
बुधवार को भैयादूज करने के लिए सुबह से ही लोगों का आने-जाने का गया था। बिजनौर डिपो से सुबह पांच बजे से बसों का संचालन शुरू हो गया था। भीड़ बढ़ने के साथ ही बसों के पहिए भी ज्यादा घूमे। भैयादूज पर बिजनौर डिपो से अलग-अलग रूटों पर 111 बसों का संचालन किया गया। भीड़ अधिक होने पर इन बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। वहीं सीट नहीं मिलने पर यात्रियों ने बसों में खड़े होकर सफर किया। डिपो से हर रूट पर पांच मिनट के बाद बस भेजी गई। इसके बावजूद भी शाम तक भीड़ कम नहीं हुई। लोगों ने सीट पाने के लिए बसों को खिड़की से अंदर भेजा। मेरठ, दिल्ली, हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद भी काफी मात्रा में बस भेजी गईं।
--
तीन स्थानीय मार्गों पर रही यात्रियों की अधिक भीड़
भैयादूज पर तीन स्थानीय मार्गों पर अधिक भीड़ रही। बिजनौर डिपो से नगीना, भागूवाला, धामपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी। धामपुर मार्ग की भीड़ अधिक होने पर बिजनौर से कई बसें भेजी गईं। क्योंकि धामपुर से भैयादूज पर बिजनौर के लिए कम बस संचालित हुईं।
विज्ञापन
बिजनौर डिपो की सभी बसें संचालित की गईं। यात्रियों को बिना परेशानी उनकी मंजिल तक पहुंचाया। इस बार रोडवेज बसों में भैयादूज पर उम्मीद से अधिक यात्रियों ने सफर किया है। - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर