फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Loss of about two lakhs due to fire in the houseLoss of about two lakhs due to fire in the house

Bijnor News: घर में आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान

Fri, 11 Apr 2025 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Loss of about two lakhs due to fire in the houseLoss of about two lakhs due to fire in the house
हीमपुर दीपा। गांव मुबारकपुर कला में विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लगने से 50 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने से गांव निवासी नसीम पुत्र जहीर के घर पर पड़े छप्पर में आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग पर बामुश्किल काबू पाया गया। नसीम गांव रौनियां के ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करता है। वह रोजाना की तरह बुधवार की सुबह को परिवार के साथ मकान का ताला लगाकर भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। रात्रि लगभग 11 बजे लगी आग से करीब 50 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख कीमत का सामान जल गया। नसीम ने बताया कि उसने सभी सामान और रकम अपनी पुत्री की शादी के लिए जोड़कर रखी थी। घर में रखा कूलर, फ्रिज, अलमारी, अनाज, बर्तन आदि सामान जला है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से आग से हुई लगभग दो लाख के समान की क्षति के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed