फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lord Ganesh's arrival on Ganesh Chaturthi

मंदिर में की गई भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना

Sun, 23 Aug 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lord Ganesh's arrival on Ganesh Chaturthi
नजीबाबाद में अपने परिजनों के साथ गणेश जी की पूजा अर्चना करते संजय सैनी। - फोटो : BIJNOR
गणेश चतुर्थी पर हुआ भगवान गणेश का आगमन
विज्ञापन

बिजनौर। गणेश चतुर्थी पर गजानन घरों में विराजमान हुए। सार्वजनिक स्थानों पर कही भी गणेश जी मूर्ति स्थापित नहीं की गई।
हर साल गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की मूर्ति सार्वजनिक स्थानों के साथ घरों में स्थापित की जाती थी पर इस बार कोरोना वायरस के चलते मूर्ति घरों में ही स्थापित की गई। बिजनौर में सर्राफा बाजार, रम्मू का चौराहा, मोहल्ला अचारजान समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाती थी। श्रद्धालुओं ने घरों में ही शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति स्थापित की। जिस स्थान पर मूर्तियों स्थापित की उन्हें पहले बिजली की झालरों व अन्य सामान से सजाया गया उसके बाद मूर्ति स्थापित की।
इस बार अधिकांश श्रृद्घालु मिट्टी की बनी मूर्तियों को घरों में स्थापित किया है। यह मूर्ति बहुत पसंद की गई। कई जगह मंदिरों में भी गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई। शंभा बाजार स्थित साईं मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। पंडित पूरन चंद शास्त्री ने शनिवार सुबह मंत्रोच्चारण और गणेश स्तुति कर मूर्ति स्थापना कराई। यजमान राजेंद्र गौतम, पत्नी उमा गौतम, पुरुषोत्तम, नेहा गौतम आदि ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणपति बप्पा को विराजमान कराया। गणपति बप्पा के उद्घोषों के साथ बप्पा को फूलों से सजाया गया। इसके बाद भगवान गणेश की आरती गाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार अग्रवाल, पंडित दीपक तिवारी, पंडित जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पंचवटी कॉलोनी सिविल लाइन स्थित मधुरम अपार्टमेंट में राकेश कर्णवाल के घर गणपति जी का शुभ आगमन हुआ। परिवार के सदस्यों खुशबू, पवनी, राजश्री और मधुरम ने अपने हाथों से गणपति को सजाया। गणपति को फूलों की डोली में बैठाकर पूरी कॉलोनी में घुमाया गया और स्वागत गीत, ढोल बजाते हुए घर लाए। गणपति जी को विभिन्न प्रकार के मिठाइयों और पकवानों का भोग लगाया गया। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी की ईको फ्रैंडली मूर्ति लाई गई।

धामपुर के गांव जैतरा में गणेश जी की पूजा करती रचना शर्मा महिला श्रृद्घालु।

धामपुर के गांव जैतरा में गणेश जी की पूजा करती रचना शर्मा महिला श्रृद्घालु।- फोटो : BIJNOR

नजीबाबाद में गणेश जी की पूजा करते लवी कुमार।

नजीबाबाद में गणेश जी की पूजा करते लवी कुमार।- फोटो : BIJNOR

धामपुर में गणेश चर्तुदशी पर पूजा करते वेदांश अग्रवाल।

धामपुर में गणेश चर्तुदशी पर पूजा करते वेदांश अग्रवाल।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में जैन मदिर के पास गणेश जी की पूजा करती विद्या सागर वर्मा महिला श्रृद्घालु।

बिजनौर में जैन मदिर के पास गणेश जी की पूजा करती विद्या सागर वर्मा महिला श्रृद्घालु।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के कस्बा झालू में अनूप अग्रवाल अपने परिवार के साथ गणेश जी की करते पूजा अर्चना।

बिजनौर के कस्बा झालू में अनूप अग्रवाल अपने परिवार के साथ गणेश जी की करते पूजा अर्चना।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में मोहल्ला नई बस्ती में गणेश चतुर्दशी पर अपने घर पर पूजा अर्चना करते श्रृद्घालु।

बिजनौर में मोहल्ला नई बस्ती में गणेश चतुर्दशी पर अपने घर पर पूजा अर्चना करते श्रृद्घालु।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed