{"_id":"167372af3e78fbc3911cb58c17b6e4ea","slug":"look-over-polling-booth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों का निरीक्षण
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने नांगलसोती के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत सीओ ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में ग्रामीणों को शांतिपूर्ण मतदान कराने का आश्वासन दिया।
सीओ संजय राय ने नांगलसोती थानाध्यक्ष अता मुहम्मद के साथ नांगल के कई संवेदनशील एवं अतिसंवदेनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अतिसंवेदनशील केंद्र नांगलसोती, तिसोतरा सहित सीओ ने सुंगरपुर बेहड़ा, सबलपुर बीतरा, सरायआलम मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
सीओ ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से किए गए निरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की बैठक ली। सीओ ने शांति भंग करने वाले तथा मतदान को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने की बात कही।
विज्ञापन
विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बैठक में ग्राम प्रधान सुभाषचंद, महेशचंद, पूर्व प्रधान दिनेश अग्रवाल, साधुराम, प्रधान पति अरुण कुमार, अर्जुन राजपूत, कामेंद्र सिंह, संदीप कुमार, राजीव गोयल आदि उपस्थित रहे।
तहसीलदार ने बूथों का निरीक्षण किया
नींदडू़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार तहसीलदार डा. जगन्नाथ सिंह ने बड़ी आबादी के गांव नींदडू़ खास के बूथों का निरीक्षण कर बूथों की संख्या बढ़ाने की संभावनाओं को तलाश किया।
तहसीलदार के मुताबिक पिछले चुनाव में नींदडू़ खास के 15 वार्डों का चुनाव प्राथमिक विद्यालय प्रथम के दो बूथ, उसी कैंपस में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के दो बूथ, नए पंचायत भवन के दो बूथ तथा सहकारी समिति के दो बूथों पर होता रहा है।
वोटर संख्या में वृद्धि को देखते हुए मुआयने का मकसद बूथों की संख्या और स्थान को बढ़ाए जाना था, लेकिन प्रथम दृष्टिया इसकी आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है। वार्ड संख्या 13 के लिए एक बूथ बनाए जाने के अलावा शेष दो-दो वार्डों के लिए एक एक बूथ बनाया जाता रहा है। तहसीलदार के अनुसार बूथों की संख्या बढ़ाने को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
आरक्षण प्रक्रिया पूरी, सील हुआ लिफाफा
बिजनौर। जिले में 1128 ग्राम पंचायत, 57 जिला पंचायत वार्ड एवं 1400 से भी अधिक क्षेत्र पंचायत वार्डों के आरक्षण को लेकर जिला पंचायत राज विभाग रविवार को खुला रहा।
कर्मचारी और अधिकारी आरक्षण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगे रहे तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से प्रधान पद, जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दावेदार भी विकास भवन की परिक्रमा करते नजर आए। देर सायं तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिकार्ड सील कर दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सोमवार को आरक्षण घोषित हो सकता है।