{"_id":"5ec161ab8ebc3e906a2198fc","slug":"lockdown-will-be-strictly-followed-at-the-evaluation-centers-bijnor-news-mrt482181373","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्रों पर लॉकडाउन का सख्ती से होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्रों पर लॉकडाउन का सख्ती से होगा पालन
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के मूल्यांकन केंद्रों पर लॉकडाउन का पालन सख्ती से होगा। बाहरियों की नो एंट्री रहेगी। नेता शिक्षकों से संपर्क को केंद्रों के अंदर नहीं जा सकेंगे। निगरानी के लिए केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन व्यवस्थाओं को फाइनल टच देने में लगा है।
जिला कोरोना के रेड जोन में है। प्रशासन 19 मई से प्रस्तावित यूपी बोर्ड के मूल्यांकन केंद्रों पर लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने के पुख्ता इंतजाम करने में लगा है। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार कापी जांचने का काम चरणबद्ध है। जीआईसी केंद्र पर विजयपाल सिंह, आरजेपी पर सत्यवीर सिंह, जीजीआईसी पर पवन देवी तथा बीआईसी में निशांत यादव पर्यवेक्षक हैं। पर्यवेक्षक लॉकडाउन अनुपालन समेत तय बिंदुओं पर रिपोर्ट रोजाना डीएम व डीआईओएस को देंगे। बाहरियों को केंद्रों के अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा। केंद्रों पर पुलिस की व्यवस्था रहेगी।