{"_id":"5e78f70a8ebc3e76864850e2","slug":"lock-down-effect-dhampur-news-mrt4750450180","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन का असर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन का असर रहा
विज्ञापन
लॉक डाउन का असर रहा
बिजनौर, कालागढ़। कोरोना वायरस संकट के चलते कालागढ़ में लॉकडाउन का व्यापक असर रहा। सरकार के निर्देशों के तहत जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहीं। शेष दुकानें बंद रहीं।
कालागढ़ में शासन के आदेशों के अनुसार 31 मार्च तक किए जाने वाले लॉक डाउन का सोमवार को पूरा असर रहा। बाजार बंद रहे। थानाध्यक्ष रियाज अहमद ने पुलिस बल के साथ गश्त की। दुकानदारों को मास्क लगाकर दुकान में बैठने को प्रेरित किया। दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर एक जगह पांच से अधिक लोगों को एकत्रित नहीं होने की हिदायत दी। पुराना कालागढ़, सुरक्षामीरापुर संपर्क मार्ग पर सीमाएं सील रहीं। जनता के वाहनों का संचालन नहीं होने दिया गया। बांध क्षेत्र में सरकारी बसों से कर्मचारी भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीएचसी में आने वाले 34 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई दी। भाजपा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार गुप्ता ने पीएचसी पर लगभग पांच सौ मास्क नि:शुल्क वितरित कराए।