फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lives are being lost at the hands of untrained doctors, where is the system?

Bijnor News: अप्रशिक्षित चिकित्सकों के हाथों जा रही जान, कहां है निजाम ?

Fri, 25 Jul 2025 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 25 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lives are being lost at the hands of untrained doctors, where is the system?
बिजनौर। जिले में अप्रशिक्षित चिकित्सकों पर कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में चार नोडल अधिकारी हैं। इसके बाद भी अप्रशिक्षित चिकित्सकों के हाथों मरीजों की जान जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरकार, जिम्मेदार कहां हैं। किसकी शह पर अप्रशिक्षित चिकित्सकों को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र में एक कांवड़िये को सीने में दर्द होने के चलते एक चिकित्सक को दिखाया। जहां, उसने इंजेक्शन लगाया। जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। साथ कांवड़ियों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। यह कोई पहला मामला नहीं है। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। सभी क्षेत्रों धामपुर, नजीबाबाद, शरकोट, स्योहारा, नगीना, कोतवाली, बिजनौर आदि जगह चिकित्सक की लापरवाही से मौत हो रही हैं। इस महीने में जच्चा-बच्चा सहित सात मौत हो गई है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है और स्वास्थ्य के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
विज्ञापन

पहले भी नोडल अधिकारियों पर लगते रहे हैं वसूली के आरोप
अप्रशिक्षित चिकित्सकों पर कार्रवाई करने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों पर वसूली के आरोप लगते रहे हैं। डेढ़ माह पहले एक नोडल अधिकारी के ड्राइवर की पैसे मांगने की ऑडियो वायरल हो रही थी। जिसके बाद चालक पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिक, अस्पतालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी नोडल अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। नियम विरूद्ध क्लीनिक चलाने वालो को छोड़ा नहीं जाएगा।
डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed