Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Liquor worth 30 lakh, being transported from Punjab to Bihar, seized; two arrested

Bijnor News: पंजाब से बिहार जा रही 30 लाख की शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth 30 lakh, being transported from Punjab to Bihar, seized; two arrested
बिजनौर में पकड़े गए शराब के तस्कर। संवाद
-नमक की बोरी के बीच छिपाकर की जा रही थी शराब की तस्करी
विज्ञापन

-ट्रक चालक और क्लीनर गिरफ्तार, सरगना पकड़ से दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पंजाब से बिहार जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को बिजनौर पुलिस ने पकड़ लिया। बरामद शराब की कीमत 30 लाख आंकी जा रही है। पुलिस ने ट्रक के चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि तस्करी के मुख्य सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच सकी।
एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि बवनपुरा चौकी पर चेकिंग के लिए ट्रक को रोका गया। सघनता से तलाश ली गई तो नमक की बोरियों के नीचे अंग्रेजी शराब की 327 पेटी रखी मिलीं। शराब की पेटियों के चारों ओर नमक की 650 बोरी रखी थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक अनिल कुमार पांडेय निवासी गांव बलहा जनपद गोपालपुर बिहार और क्लीनर शीशपाल कुशवाहा निवासी कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ट्रक चालक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पहले कुशीनगर में उसकी मुलाकात विकास से हुई थी। विकास ने शराब से भरा ट्रक निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के बदले उसे 20 हजार रुपये देने का लालच दिया था। इसके अलावा ट्रक चलाने के प्रत्येक दिन 500 रुपये खाने-पीने के खर्च के लिए और ट्रक निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बाद 30 हजार रुपये अतिरिक्त देने की बात कही थी। मोटी रकम मिलने के लालच में वह शराब की खेप पहुंचाने के लिए तैयार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान सीओ चांदपुर देशदीपक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में होनी थी पंजाब मार्का शराब की खपत
बिहार में शराब पर पाबंदी है। ऐसे में शराब की तस्करी बढ़ी है। अब जो ट्रक पकड़ा गया है, वह कुशीनगर तक जाना था, कुशीनगर बिहार के बॉर्डर पर है। कुशीनगर तक शराब पहुंचने के बाद आसानी से बॉर्डर पहुंच जाती। ट्रक चालक ने बताया कि कुशीनगर के विकास के कहने पर वह ट्रक लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित पेट्रोल पंप के पास एक खाली मैदान में पहुंचा था। वहां विकास के बताए एक व्यक्ति ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसमें शराब भरवाई। नमक के कट्टों के बिल और ट्रांसपोर्ट से संबंधित कागजात मुहैया करा दिए।


- ट्रक के साथ बदल रहा सरगना का नाम
27 अक्तूबर को कोतवाली देहात पुलिस ने बिहार जा रही करीब 50 लाख की शराब पकड़ी थी। उस वक्त भी ट्रक चालक ही गिरफ्त में आ सका था, जिसने मुख्य सरगना का नाम राहुल निवासी हरियाणा बताया था। मगर अभी तक कोतवाली देहात पुलिस राहुल तक नहीं पहुंच सकी है। अब चांदपुर पुलिस ने ट्रक से 327 पेटी बरामद की, इस तस्करी में कुशीनगर के विकास का नाम सामने आया है। यानी हर बार मुख्य आरोपी का नाम भी बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed