फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Liquor was being sold at higher prices, shop seized

Bijnor News: अधिक दाम पर बिक रही थी शराब, दुकान सीज

Sat, 30 May 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being sold at higher prices, shop seized
स्योहारा। शराब की दुकानों पर ओवररेट की शिकायतें अक्सर मिलती हैं मगर शिकायत करने वालों को शराबी समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। अब बार बार शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने जांच की तो ओवर रेट का मामला सही मिला। तय मूल्य से अधिक दाम में शराब बेचने पर अंग्रेजी शराब की दुकान नंबर-दो को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ से तीन दिन पहले स्योहारा में एक अधिकारी ने पहुंचकर बीयर खरीदते हुए ओवररेटिंग का भंडाफोड़ किया था। उक्त अधिकारी ने इसकी जांच जिला आबकारी अधिकारी को दी। बृहस्पतिवार को जिला आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे और गहनता से पड़ताल की। बृहस्पतिवार को जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में टीम ने दुकान नंबर-2 पर अचानक छापा मारा। टीम के सदस्यों ने खुद बीयर खरीदकर ओवररेटिंग पकड़ी।
विज्ञापन

इसके बाद स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड और रेट लिस्ट की गहन जांच की गई। मौके पर मौजूद कई ग्राहकों ने भी निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूले जाने की शिकायत अधिकारियों से की। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर आबकारी विभाग ने देर शाम दुकान को सीज कर दिया। अधिकारियों ने साफ कहा कि किसी भी स्थिति में ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी श्रवण कुमार ने बाया कि स्योहारा में दुकान संख्या 2 पर बीयर की बिक्री पर अधिक मूल्य वसूला जा रहा था, जिस पर दुकान सीज की गई है। दुकान पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed