फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Link road of Kho river bridge in Badhapur washed away in water

Bijnor News: बढ़ापुर - खो नदी के पुल की संपर्क सड़क पानी में बही

Thu, 10 Aug 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 10 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Link road of Kho river bridge in Badhapur washed away in water
बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर बहता खो नदी का पानी। स्त्रोत सोशल मीडिया।
- बढ़ापुर-रायपुर मार्ग बंद, कस्बे का क्षेत्र के गांवों से संपर्क कटा
विज्ञापन

- नकटा, पहाड़ा व ऊनी नदियों का जलस्तर बढ़ने से भी बढ़ी परेशानी
फोटो न्यूज
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर (बिजनौर)। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई वर्षा से उफान पर आई खो नदी के तीव्र जल प्रवाह से शाहलीपुर कोटरा के निकट पुल की संपर्क बह गई। जिससे बढ़ापुर-रायपुर मार्ग बंद हो गया। कस्बे के तीन ओर बहने वाली नदियों नकटा, पहाड़ा व ऊनी नदी का जलस्तर बढ़ने पर बढ़ापुर का क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से संपर्क कटा हुआ है।

कोटद्वार समेत पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश से खो नदी का जलस्तर इतना बढ़ा कि बढ़ापुर क्षेत्र को रायपुर व नजीबाबाद से जोड़ने वाले गांव शाहलीपुर कोटरा के समीप स्थित खो नदी के पुल की संपर्क सड़क टूटकर पानी में बह गई। हालांकि यह पुल कानूनी विवाद के चलते अभी चालू नहीं हुआ है। पुल की एक दिशा की संपर्क सड़क अधूरी छोड़ देने पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर मिट्टी भरकर इसे खुद ही बना लिया था और पुल पर वाहनों का आवागमन जारी था।
विज्ञापन


खो नदी का यह पुल बढ़ापुर क्षेत्र को रायपुर व नजीबाबाद से जोड़ता है। पुल की संपर्क सड़क टूट जाने से अब बढ़ापुर का रायपुर व नजीबाबाद से संपर्क पूरी तरह कट गया है। बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर पड़ने वाली खो नदी का पानी बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर ग्राम इस्लामाबाद चौराहे के समीप सड़क पर करीब एक किमी तक दो फीट की ऊंचाई तक बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगीना दिशा से बढ़ापुर कस्बे व गांवों के सरकारी विद्यालयों में अध्यापन कार्य करने आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कई घंटे खो नदी पुल पर खड़े होकर मार्ग पर चढ़े पानी के उतरने की बाट जोहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed