फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Light drizzle increases weather cold

हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठंडक

Mon, 06 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Light drizzle increases weather cold
हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठंडक
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार की सुबह को हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ गई। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय की आर्द्रता 95 प्रतिशत और दोपहर में यह घटकर 6.1 प्रतिशत पर हो गई थी। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

लगभग एक सप्ताह से मौसम में भारी उतार चढ़ाव चल रहा है। इससे कभी ठंड की तीव्रता हो जाती है, तो कभी मौसम गर्म होने लगता है। पिछले दिनों जिले में तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया था। सोमवार को मौसम फिर से बिगड़ गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए, पूरे दिन धूप नहीं निकली। सुबह से ही रुक रुककर बारिश होने लगी। इससे पूरे दिन ठंडक बरकरार रही। नगीना स्थित मौसम वेद्यशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी बारिश हो सकती है। सभी किसान कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुरूप ही खेतीबाड़ी का कार्य करें। उन्होंने बताया कि इस बारिश से ठंडक अभी और बढ़ेगी। इसलिए सभी लोग ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed