Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Life imprisonment to three in Ibrahim murder case

Bijnor News: इब्राहिम हत्याकांड में तीन को आजीवन कारावास

Wed, 30 Nov 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to three in Ibrahim murder case
इब्राहिम हत्याकांड में तीन को आजीवन कारावास
विज्ञापन

बिजनौर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम अवतार यादव ने इब्राहिम हत्याकांड में जरीफुल, हारून, जाकिर को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जरीफुल को 75 हजार रुपये, जाकिर और हारून को 50-50 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
शासकीय अधिवक्ता संजीव वर्मा के अनुसार नासिर अली ने 24 मार्च 2015 को थाना स्योहारा में सूचना दी थी कि उसके वरसीम के खेत में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। उसका गला कटा हुआ है और मुंह पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 25 मार्च 2015 को मोहम्मद यूसुफ ने थाना स्योहारा में तहरीर दी कि 24 मार्च को करीब 10 बजे सुबह उसके घर थाना ठाकुरद्वारा का मोहल्ला पश्चिमी ग्राम शरीफनगर का जरीफुल आया। उसने उसके पुत्र इब्राहिम से कहा कि जाकिर, हारून, जीशान और फुरकान तुझे बुला रहे हैं। जरीफुल के साथ मोटरसाइकिल पर चला गया। गांव कुआंखेड़ा की सड़क पर उसके बेटे के साथ जरीफुल और जीशान बैठे थे और दूसरी मोटरसाइकिल पर जाकिर, हारून और फुरकान थे।
विज्ञापन

ये लोग स्योहारा की ओर जाते हुए देखे गए। जब शाम तक जरीफुल नहीं आया। रात को तोफिक अहमद ने उसे बताया कि उसने जरीफुल को यह कहते हुए सुना है कि उसने इब्राहिम की हत्या थाना स्योहारा के जंगल में कर दी है। जीशान की पत्रावली बाल न्यायालय भेज दी गई। फुरकान के अनुपस्थित हो जाने पर उसकी पत्रावली अलग कर दी गई। इस मामले में पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल व आला कत्ल चाकू घटनास्थल से मिले। इसके अलावा घटनास्थल से मिले सिगरेट के पैकेट, शराब का खाली पव्वा, प्लास्टिक के गिलास भी बरामद किए गए थे। अदालत ने इस मामले में जरीफुल को धारा 302/34, 201, 394 में और जाकिर व हारून को 302/120बी में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed