{"_id":"6100464d8ebc3e582b00965c","slug":"licenses-of-two-suspended-for-escaping-after-closing-fertilizer-establishments-bijnor-news-mrt5493136173","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के प्रतिष्ठान बंद करके भागने पर दो के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के प्रतिष्ठान बंद करके भागने पर दो के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को उर्वरक के गोदामों व प्रतिष्ठानों पर की जांच की गई। जांच के दौरान दो व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद करके भागने पर उनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
उपकृषि निदेशक गिरीशचंद्र व जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने गोदामों व प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की। बिक्री केंद्रों के अभिलेखों व स्टॉक की जांच की गई। पॉस मशीन और गोदाम में रखा गया स्टॉक भी देखा गया। 22 दुकानों का निरीक्षण करके उर्वरकों के 11 नमूने लिए गए। इस दौरान ओवर रेटिंग, कालाबाजारी और टैगिंग का कोई मामला सामने नहीं आया। चेकिंग के दौरान मैसर्स पंजाब एग्रीकल्चर स्टोर नहटौर व मैसर्स आलोक एग्रीकल्चर नहटौर प्रतिष्ठान बंद करके भाग गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उर्वरक लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान मैैसर्स वर्धमान ट्रेडर्स नहटौर, मैसर्स संजीवनी एग्रो सर्विस नहतौर, मैसर्स पारस ट्रेडर्स नहटौर व रईस फर्टिलाइजर नहटौर के अभिलेख अधूरे पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संवाद