फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lessons on the benefits of food grains are being taught to teachers.

Bijnor News: शिक्षकों को पढ़ाया जा रहा श्रीअन्न के लाभ का पाठ

Sun, 15 Sep 2024 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Lessons on the benefits of food grains are being taught to teachers.
- कृषि विभाग के अफसर स्कूलों के शिक्षकों को दें रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश श्रीअन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2024-25 तहत जिले में सभी बीआरसी केंद्रों पर शिक्षक, शिक्षिकाओं को श्रीअन्न के संबंध में प्रशिक्षण दिया। कृषि अधिकारी शिक्षकों को श्रीअन्न की फसलों की समयावधि, विधि व फसल का मनुष्य व खेतों के लाभ के बारे में पाठ पढ़ाया जा रहा है।
जिले की ब्लाक मोहम्मदपुर देवमल के बीआरसी केंद्र जमालपुर पठानी, स्योहारा बुढ़नपुर, जलीलपुर, नूरपुर, धामपुर, अफजलगढ़, नजीबाबाद आदि बीआरसी केंद्रों पर प्रशिक्षण चल रहा है। सभी केंद्रों पर 60-60 शिक्षक शिक्षिकाओं को उत्पादन एवं उपभोग प्रबंधन का पाठ पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


विषय वस्तु विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने बताया कि श्रीअन्न की फसल जैसे बाजरा, ज्वार, सांवा, रागी (मड़ुआ), कोदो, रामदाना, चेना, कंगनी, कुटकी एवं कुट्टू से बनने वाले विभिन्न उत्पाद एवं उनकी गुणवत्ता के विषय में शिक्षकों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक गिरीश चंद एवं जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि श्रीअन्न की खेती से न सिर्फ जमीन एवं मनुष्य का स्वास्थ्य सही रहेगा। कहा कि श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती एवं उनसे बनने वाले उत्पादों के बारे में अध्यापकों को विस्तृत रूप से अवगत कराया जा रहा है। जिन छात्रों के अभिभावक किसान है, वह भी श्रीअन्न फसलों खेती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed