फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard seen near Chauhadwala for a month

Bijnor News: चौहड़वाला के पास एक माह से नजर आ रहा गुलदार

Wed, 25 Feb 2026 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen near Chauhadwala for a month
कादराबाद। गांव चौहड़वाला के आसपास करीब एक माह से नजर आ रहे गुलदार के कारण लोगों का देर-सवेर गांव से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। बाइक सवारों के सामने गुलदार आ रहा है। वहीं, घूम रहे गोवंश पर भी हमला कर रहा है। वन विभाग गुलदार को पकड़ने के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है।
विज्ञापन

गांव चौहड़वाला, पत्थरवाला सहित टांडा के जंगल एवं बस्ती के आसपास गुलदार नजर आता है। वह किसानों पर भी हमला करने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार अपने दो शावकों के साथ शिकार की तलाश में घूम रहा है। मंगलवार की सुबह गुलदार अखबार के हाॅकर की बाइक के सामने से निकला। गुलदार को देखकर हाॅकर भयभीत हो गया। गुलदार ने देर रात किसी समय घूम रहे गोवंश को भी मार डाला। इसके अलावा गुलदार गांव पत्थरवाला स्थित बालाजी मंदिर के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आया है। ग्रामीण वन विभाग से लगातार पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं। वन कर्मी मनमानी करते हुए गुलदार संभावित स्थान पर पिंजरा न लगाकर अन्यत्र लगा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि पिंजरा खाली रखा है। उसमें वनकर्मियों की ओर से गुलदार को लुभाने के लिए बकरी या मुर्गी नहीं रखी गई। वन दरोगा सतवीर सिंह ने वन्य कर्मियों के साथ गुलदार प्रभावित क्षेत्र का मुआयना कर पिंजरा लगवाने की बात कही है। उन्होंने ग्रामीणों से वन्य जीवों से दूर रहने तथा समूह में खेतों पर जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed