{"_id":"687a9616482ecfb0cb066a14","slug":"leopard-caught-in-a-cage-installed-on-the-farm-bijnor-news-c-27-1-bij1007-155086-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खेत पर लगाए पिंजरे में कैद हुआ गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खेत पर लगाए पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
Sat, 19 Jul 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
नगीना क्षेत्र के गांव रायपुर सादात के जंगल में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। स्रोत वन विभाग
नगीना (बिजनौर)। ग्राम रायपुर सादात में एक खेत पर लगाए गए पिंजरे में नर गुलदार कैद हो गया। कैद हुए गुलदार की आयु लगभग साढ़े छह वर्ष बताई गई है। वन विभाग की टीम पिंजरे में बंद गुलदार को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नगीना कृषि अनुसंधान केंद्र ले गई।
वन रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि 11 जुलाई को नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर सादात में एक घर की दीवार पर गुलदार के चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विभाग की टीम ने गांव के कैलाश चंद के खेत पर उसी दिन एक पिंजरा लगा दिया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम को पिंजरे में एक गुलदार के कैद होने की सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि गुलदार को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत उच्चाधिकारियों के आदेश पर चिड़ियाघर भेजा जाएगा।