फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard came between car and e-rickshaw

Bijnor News: कार व ई रिक्शा के बीच आया गुलदार

Sun, 10 Aug 2025 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Leopard came between car and e-rickshaw
कालागढ़। भिक्कावाला कल्लूवाला मार्ग पर कार व ई रिक्शा के बीच गुलदार आ गया। इससे राहगीरों में दहशत फैल गई। शुक्रवार की रात्रि लगभग आठ बजे गुलदार को भिक्कावाला कल्लूवाला मार्ग पर सरपट दौड़ते देखा गया। तुरतपुर के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह कल्लूवाला से अपनी कार से आ रहे थे। कार जैसे ही बिजलीघर से आगे आई तो खेतों में हलचल दिखी। मार्ग पर एक ई रिक्शा भी गुजर रहा था। इसी दौरान गुलदार ने मार्ग की ओर दौड़ लगा दी। किसी तरह से कार को नियंत्रित किया। ई रिक्शा भी गुजर गया और गुलदार सड़क पार कर कालागढ़ की ओर दौड़ गया। आगे आकर सूचना गश्ती दल को दी। बृहस्पतिवार को कालागढ़ की इेड़िया बस्ती निवासी पूनम को गुलदार ने खेतों में काम करते हुए शिकार बनाकर मौत की नींद सुला दिया था। क्षेत्र की जनता अभी इस घटना से उबर भी नहीं पाई कि गुलदार निडर होकर सड़क पर दौड़ लगा रहा है। क्षेत्र की जनता को किसी अप्रिय घटना की चिंता सता रही है। संवाद
विज्ञापन

n पिंजरा लगाया जाएगा : वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा का कहना है कि मार्ग पर शीघ्र ही पिंजरा लगाया जाएगा। गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed