{"_id":"6917769cc54f5c99020b6207","slug":"leopard-attacks-woman-who-went-to-collect-grass-in-nurpur-chipri-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-165166-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नूरपुर छीपरी में घास लेने गई महिला पर गुलदार का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नूरपुर छीपरी में घास लेने गई महिला पर गुलदार का हमला
Sat, 15 Nov 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। शुक्रवार को शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर छीपरी में घास लेने गई 35 वर्षीय ऋतुराज को गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने गुलदार को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
शुक्रवार सवेरे करीब 10:00 बजे गांव की 35 वर्षीय महिला ऋतुराज पत्नी पंकज कुमार घास लेने के लिए गई थी। इस दौरान जंगल में गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने ऋतुराज पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया।
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर गुलदार के पंजे लगे हैं। जल्दी पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास होगा।