फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard attacks biker, police chase it away by bursting firecrackers

Bijnor News: गुलदार ने बाइक सवार पर मारा झपट्टा, पुलिस ने पटाखे छुड़ाकर खदेड़ा

Tue, 17 Feb 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks biker, police chase it away by bursting firecrackers
नहटौर। रविवार की देर शाम ऑक्सफोर्ड चौराहा स्थित पुलिस चेकपोस्ट से करीब सौ मीटर की दूरी पर शादीपुर मार्ग पर एक गुलदार ने बाइक सवार पर झपट्टा मार दिया। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक बाल-बाल बच गया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाइक सवार शादीपुर मार्ग से होकर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक बाइक पर झपट्टा मार दिया। चालक ने किसी तरह संतुलन बनाए रखा और तेजी से आगे निकल गया। घबराए बाइक सवार ने तत्काल चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पटाखे छोड़कर गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ा। साथ ही मार्ग से जाने वाले राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed