फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lekhpal beat farmer in tehsil

तहसील में लेखपाल ने किसान को पीटा

Sat, 12 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal beat farmer in tehsil
बिजनौर: 02ड्ढ : धामपुर तहसील में किसान को जमीन पर गिराकर मारपीट करते आरोपी लेखपाल । - फोटो : DHAMPUR
तहसील में लेखपाल ने किसान को पीटा
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। तहसील में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन फार्म पर पात्रता की रिपोर्ट लगवाने गए किसान को एक लेखपाल और उसके साथियों ने तहसील के हॉल में गिराकर बुरी तरह से पीटा। किसान के चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। किसान के बचाव में आए हल्दौर ब्लाक के भाजपा किसान मोर्चे के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के साथ भी लेखपालों ने धक्कामुक्की की। किसान ने लेखपाल रणवीर सिंह को नामजद कर कई अज्ञात के लेखपालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। लेखपाल के किसान को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है।
नहटौर थाने के गांव पहाड़पुर चतर निवासी टीकम सिंह पुत्र पीतांबर सिंह भाजपा भटियाना मंडल के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया गया कि अपने पुत्र गौरव का वह कई बार आवेदन कर चुके हैं, लेकिन उसे किसान सम्मान निधि नहीं मिली। वह आवेदन फार्म पर किसान पात्रता की रिपोर्ट लगवाने को तहसील में हलके के लेखपाल रणवीर सिंह के पास आया था। लेखपाल के कहने पर उसने 500 रुपये उन्हें पहले से ही दे रखे हैं। जब वह शुक्रवार को लेखपाल के पास पहुंचा तो लेखपाल ने उससे 500 रुपये और मांगे। आरोप है कि रुपये न देने पर लेखपाल क्रोधित हो गया। इसी बीच वहां अन्य लेखपाल भी पहुंच गए। इसके बाद लेखपाल रणवीर और उसके साथियों ने उसे बुरी तरह से पीटा। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। किसान ने तहसील में मौजूद तहसीलदार रमेशचंद्र सिंह चौहान से शिकायत की, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। हल्दौर ब्लाक के भाजपा किसान मोर्चे के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भी लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने मामले की जांच बैठाई
तहसीलदार रमेश सिंह ने मामले की जांच बैठा दी। नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव को जांच अधिकारी नामित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई होगी। मारपीट की घटना के बाद उनके पास पीड़ित किसान और लेखपाल दोनों आए थे। लेखपाल को भी चोट आई है। उन्होंने किसान और लेखपाल दोनों से मेडिकल कराकर पुलिस में तहरीर देने को कहा है। वहीं, लेखपाल रणवीर सिंह ने लगे आरोपों को गलत बताया है। कहा कि किसान ने ही उनके साथ अभद्रता की है। समझाने का प्रयास करने पर भी वह नहीं समझा। उल्टे किसान ने ही उनके साथ मारपीट की है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच के आदेश तहसीलदार को दिए है। जांच रिपोर्ट आने पर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों में नाराजगी, विधायक से शिकायत
घटना की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत नहटौर विधायक ओमकुमार से की। विधायक ने इस संबंध में डीएम से बात की और आरोपी लेखपाल और उसके साथी लेखपालों पर कार्रवाई करने की मांग की। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बिजनौर:   धामपुर तहसील में किसान से धक्कामुक्की करते लेखपाल।

बिजनौर: धामपुर तहसील में किसान से धक्कामुक्की करते लेखपाल।- फोटो : DHAMPUR

बिजनौर:  लेखपाल से मारपीट की घटना में घायल किसान टीकम सिंह ।

बिजनौर: लेखपाल से मारपीट की घटना में घायल किसान टीकम सिंह ।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed