फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Legislators could not spend the fund Hon.

विधायक निधि को खर्च नहीं कर पाए माननीय

Sat, 15 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Legislators could not spend the fund Hon.
विधायक निधि को खर्च नहीं कर पाए माननीय
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के विधायकों को डेढ़ महीने में करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की राशि खर्च करनी है। विधायक अपने क्षेत्र में विकास कार्यों पर यह रुपया खर्च करेंगे। अभी केवल भाजपा के विधायक ओमकुमार ने ही अपनी पूरी निधि खर्च की है। दो महिला विधायकों में से भाजपा विधायक सुचि चौधरी ने आधी से ज्यादा निधि खर्च कर दी है। तीन विधायकों को एक-एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च करने हैं।
क्षेत्र का विकास कराना विधायकों की प्राथमिकता होती है। विकास कार्य कराने के लिए विधायकों को प्रदेश सरकार से हर साल करीब ढाई ढाई करोड़ तथा सांसदों को पांच पांच करोड़ रुपये दिए जाते हैं। जिले में आठ विधायक हैं, इनमें पांच विधायक भाजपा के और तीन विधायक सपा से हैं। साथ ही दोनों सांसद बसपा के हैं। विधायकों को प्रदेश सरकार द्वारा पूरा पैसा दिया जा चुका है, जबकि सांसदों को अभी केंद्र सरकार से ढाई ढाई करोड़ रुपया जारी हुआ है। विधायकों में अब तक सबसे ज्यादा पैसा भाजपा विधायक ओमकुमार ने खर्च किया है। वे अपनी पूरी निधि खर्च कर चुके हैं।
विज्ञापन

भाजपा विधायक सुचि चौधरी, सुशांत सिंह, सपा विधायक नईमुल हसन, तसलीम अहमद भी अपनी आधे से ज्यादा निधि विकास कार्यों में खर्च कर चुके हैं। भाजपा एमएलसी व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया भी जिले में 70.37 लाख रुपया लगा चुके हैं। कुल मिलाकर विधायकों ने जिले में इस साल की कुल 18 करोड़ की राशि में से 10.26 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 7.73 करोड़ रुपये अभी एक महीने में खर्च किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलूक नागर ने खर्च नहीं की फूटी कौड़ी
बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा के मलूक नागर तथा नगीना सीट से बसपा के गिरीशचंद सांसद हैं। दोनों को अभी ढाई ढाई करोड़ की ही निधि मिली है। सांसद गिरीशचंद ने उनको मिली निधि की पूरी राशि खर्च कर दी है, जबकि सांसद मलूक नागर के लिए विकास के लिए अभी तक एक फूटी कौड़ी भी खर्च नहीं की है। बिजनौर विधानसभा सीट में शामिल खादर क्षेत्र में गंगा द्वारा होने वाला कटान बड़ा मुद्दा है। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी के प्रयास से तटबंध बनाने की मंजूरी प्रदेश सरकार ने दे दी है। यह प्रस्ताव एक दशक से भी पहले तैयार हुआ था। अब फाइल केंद्र सरकार के पास जाएगी। यह अकेला प्रोजेक्ट ही 60 करोड़ रुपये से अधिक का है। सड़कों की हालत सुधारने में जनप्रतिनिधियों का सबसे ज्यादा जोर रहा। सबसे ज्यादा निधि सड़क निर्माण में खर्च की गई है। इसमें भी गांव देहात की सड़कों को बनवाने में ज्यादा जोर दिया गया है।
विधायक पार्टी प्राप्त राशि व्यय राशि अवशेष
अशोक राणा भाजपा 200 99.586 100.41
सुचि चौधरी भाजपा 200 115.05 84.50
कमलेश सैनी भाजपा 200 62.17 137.83
सुशांत सिंह भाजपा 200 173.12 26.88
नईमुल हसन सपा 200 116.23 83.77
मनोज पारस सपा 200 54.748 145.25
तसलीम अहमद सपा 200 134.566 65.43
ओम कुमार भाजपा 200 200 00
एमएलसी
अशोक कटारिया भाजपा 200 70.378 129.62
कुल योग 1800 1026.30 773.70
नोट : आंकड़े लाख रुपये में हैं। आंकड़े विकास भवन से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed