फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leaving the city, Badra rained in the rural areas.

Bijnor News: शहर को छोड़कर देहात क्षेत्र में बरसे बदरा

Sat, 06 Jul 2024 04:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Leaving the city, Badra rained in the rural areas.
- बादल छाने से तापमान में हुई 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
विज्ञापन

- नगीना वेधशाला में जिले में दर्ज हुई 10.2 एमएम बारिश
- 28.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा
- 26.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कहीं बारिश तो कहीं बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहावना हो गया। शहर को छोड़कर देहात क्षेत्र में बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट हुई। शुक्रवार को एक दिन में ही पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस गिरा। अभी बारिश होने का अनुमान है।

शुक्रवार को सुबह से ही मौसम सुहावना है। आसमान में काले बादल छाए रहे। वहीं नगीना, कोतवाली देहात क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिले में रूक-रूककर बारिश हो रही है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के अनुसार जिलेभर में शुक्रवार को 10.2 एमएम बारिश दर्ज हुई। जबकि 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

इसके अलावा अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से लोगों को काफी फायदा मिला। अभी तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

29 जून- 33.4- 23.8
30 जून- 34.6- 23.7
01 जुलाई- 35- 26

02 जुलाई- 35- 26.4

03 जुलाई- 29.8- 24.2

04 जुलाई- 34- 23.6

05 जुलाई- 28.8- 26.6
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।

बारिश से हुआ फसलों का फायदा
बारिश होने से गन्ने की फसल को सर्वाधिक फायदा पहुंचा है। इस समय गन्ने की फसल को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है। उधर, नहरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान थे। अब बारिश पड़ने से पानी की समस्या दूर हो गई है। साथ ही बारिश होने की गन्ने के पत्ते भी खुल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed