फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lawyers' strike continues, RLD leaders come out in support

Bijnor News: वकीलों की हड़ताल जारी, समर्थन में उतरे रालोद नेता

Thu, 14 Sep 2023 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike continues, RLD leaders come out in support
हापुड़ प्रकरण के विरोध में वकीलों की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हापुड़ प्रकरण के विरोध में वकीलों की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। वकीलों की हड़ताल को राष्ट्रीय लोक दल ने अपना समर्थन दिया।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली की अध्यक्षता और महासचिव संजय कुमार चौधरी के संचालन में धरनास्थल पर सभा हुई। इसमें शासन द्वारा हापुड़ के डीएम एवं एसपी को नहीं हटाने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर रोष जताया। वकीलों ने कहा प्रदेश शासन का रवैया ठीक नहीं है। पुलिस प्रशासन मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। मुख्यमंत्री से इस मामले में सीधे दखल देने और वकीलों से वार्ता कर सम्मानजनक हल निकालने की मांग की गई।
धरनास्थल पर पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, ब्रजवीर सिंह आदि रालोद कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कहा कि वह जल्दी इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। सभा को गुलसिताब गुल, राकेश कुमार सिंह, राहुल काकरान, निरंकार सिंह, यशपाल सिंह, पूर्व महासचिव संजय शर्मा, नवदीप सिंह, नफीस कुरैशी, महफूज चौधरी आदि ने संबोधित किया। धरना स्थल पर जिला बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद शादाब शाह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। महिला अधिवक्ताओं दिव्या राजपूत, सविता शर्मा, प्रीति चौहान, सविता सिंह, रीता भूईयार, जैनब परवीन, ममतेश आदि भी मौजूद रही।
विज्ञापन


हड़ताल में न्यायिक कार्य करने वाले अधिवक्ताओं पर लगाया जुर्माना
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली एवं महासचिव संजय कुमार चौधरी ने हड़ताल में न्यायिक कार्य करने पर अधिवक्ता दीपक यादव और जुबेर अहमद पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इनके अलावा वैभव कुमार पर 500, मदन लाल पर 200, रविंद्र मलिक पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अधिवक्ताओं ने यह जुर्माना 18 तारीख तक जमा करने को कहा गया है। साथ ही ऐसी गलती दोबारा न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed