फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lawyers protested when the chamber was broken

Bijnor News: चैंबर टूटने पर वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sun, 30 Mar 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 30 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protested when the chamber was broken
धामपुर। नवनिर्मित ग्रामीण न्यायालय के बाहर प्रशासन द्वारा चैंबरों के निर्माण को ध्वस्त कराने के बाद अधिवक्ताओं में असंतोष है। प्रशासन की कार्रवाई से नाराज अधिवक्ताओं ने हंगामा किया और क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

अध्यक्ष आरके आर्य ने बताया कि ग्रामीण न्यायालय में कार्य करने वाले अधिवक्ताओं ने ग्राम नौरंगाबाद में नवनिर्मित न्यायालय भवन के बाहर चैंबर बनाने शुरू किए थे। जिसे प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर हटवा दिए। ऐसी स्थिति में अधिवक्ता विधिक कार्य कहां बैठकर करेंगे। विधायक अशोक कुमार राणा ने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर समस्या का तत्काल निदान करने को कहा। उसके बाद अधिवक्ताओं ने दुर्गा विहार कालोनी स्थित ग्रामीण न्यायालय भवन के बाहर प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उन्हें चैंबर बनाने के लिए स्थान उपलब्ध नहीं होगा। तब तक अधिवक्ता न्यायालय के कार्यों से विरत रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुनील कुमार शर्मा, आयुष कुमार, दिनेश कुमार सैनी, अलीखान, शुभम चौहान, शाहबाज अहमद, जितेंद्र कुमार, कुशाग्र अग्रवाल, कुणाल गांधी, तुषार चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed