फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Language is being promoted through Ragini: Rahul Baliyan

रागिनी के माध्यम से हो रहा भाषा का प्रचार-प्रसार : राहुल बालियान

Sun, 10 May 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Language is being promoted through Ragini: Rahul Baliyan
बरुकी। रागिनी गायक राहुल बालियान जीवना तथा हरेंद्र नागर शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बरुकी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रागिनी आज भी सामाजिक मुद्दों को उठाने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत करते हुए प्रसिद्ध रागिनी गायक राहुल बालियान जीवना ने कहा कि रागिनी के माध्यम से पश्चिमी यूपी की भाषा का प्रचार प्रसार हो रहा है। सोशल मीडिया आने के बाद रागिनी से युवा पीढ़ी भी जुड़ रही है। आज रागिनी एक बड़े वर्ग में लोकप्रिय हो रही है। राहुल बालियान का प्रसिद्ध गीत अलबेली तांगे वाले का सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड चला।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि उनका गाना अलबेले तांगे वाले को पूरी दुनिया में सुना गया। भारत के अतिरिक्त विदेश में भी इस गाने को जमकर सराहना मिली। उन्होंने कहा कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की शब्दावली से शब्द लेकर अपने गीत बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रागिनी गायक हरेंद्र नागर ने कहा कि कुछ साल पहले तक रागनी गायको को अपनी रागिनी रिकॉर्ड करने के लिए पैसे देने पड़ते थे लेकिन आज सोशल मीडिया के समय में लोग घर में बैठकर रागिनी गाते हैं और वह रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। रागिनी तथा देहाती गीतों का भविष्य उज्जवल है। कुछ कलाकारों द्वारा प्रोपगेंडा चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज भी रागनी के माध्यम से सामाजिक सरोकार वाले मुद्दे उठाए जा रहे हैं।
इस दौरान अनमोल यादव, संजीव डबास, सुनील कुमार,धर्मेंद्र सिंह, विकास चौधरी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed